शहर

सपा विधायक के घर नौकरानी की लटकती मिली डेडबॉडी, हत्या या आत्महत्या? क्यों हुआ गुपचुप पोस्टमार्टम

Bhadohi Suicide Case: उत्तर प्रदेश के भदोही में समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग की नौकरानी की संदिग्ध मौत हो गई। इसे आत्महत्या बताया जा रहा है।

Image

विधायक जाहिद बेग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bhadohi Suicide Case: भदोही शहर के कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला मालिकाना स्थित समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के आवास पर नौकरानी की संदिग्ध मौत हो गई। वो दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे लटकी मिली। एबीपी ने लिखा विधायक से जुड़ा मामला होने पर शव को गुपचुप तरीके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामला सुबह 8 बजे का बताया जा रहा है।

एसपी ने कही ये बात

भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग के घर पुलिस अधीक्षक और डीआईजी के साथ फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचे हैं। वहीं, इस मामले को लेकर एसपी मीनाक्षी कात्यायन का कहना है कि 'स्थानीय विधायक (एसपी विधायक जाहिद बेग) के घर में काम करने वाली 17 वर्षीय लड़की की आत्महत्या से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। हर पहलू से जांच की जा रही है कि लड़की ने आत्महत्या क्यों की।

एसपी ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक जांच के साथ आसपास के लोगों और मृतका के परिवार से बात की गई है। परिजनों ने बताया कि बीती रात 10 से 11 बजे के आसपास खाना खाकर सोई थी। लेकिन, वह सुबह फांसी के फंदे से लटकी पाई गई। ये आत्महत्या या हत्या है इसकी जांच की जा रही है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article