गाजियाबाद

Ghaziabad: हाथ से छलका जाम, तो दोस्‍तों ने कील लगी लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर ली जान, 3 गिरफ्तार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2022, 03:33 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के डासना इलाके में बीते 2 नवंबर को हुए हत्‍या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी मृतक युवक के दोस्‍त हैं। पुलिस के अनुसार चारों आरोपी बैठकर शराब पी रहे थे, इस दौरान मृतक के गिलास से शराब छलक कर एक आरोपी पर गिर गया। इस विवाद में युवक की हत्‍या कर दी गई।

Image

गाजियाबाद पुलिस के हिरासत में तीनों आरोपी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक और तीनों आरोपी साथ में बैठकर पी रहे थे शराब
  • मृतक के गिलास से शराब छलक कर एक आरोपी पर गिरा था
  • कील लगे लकड़ी से सिर में ताबड़तोड़ वार कर की गई हत्‍या

Ghaziabad: गाजियाबाद के डासना इलाके में कांठ की पुलिया के पास बीते 2 नवंबर को मिले एक शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह हत्‍या मृतक के ही दोस्‍तों ने किया था। पुलिस ने हत्‍या के आरोप में तीन दोस्‍तों को गिरफ्तार किया है। एएसपी निमिष पाटिल ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, मृतक नाजिम की हत्‍या मामले में डासना के ही रहने वाले मोहम्म अली, नदीम और सलीम को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर कील लगी एक लकड़ी भी बरामद की गई है, जिससे नाजिम की हत्या की गई थी। तीनों आरोपी मृतक के दोस्‍त हैं।

एएसपी ने घटना के कारणों के बारे में बताते हुए कहा कि, आरोपियों से पूछताछ और जांच में पता चला है कि, घटना की रात मृतक और तीनों आरोपी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मृतक नाजिम के हाथ से शराब छलक कर अली के ऊपर गिर गई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और कुछ ही देर में मारपीट होने लगी। बाकी के दोनों साथियों ने पहले इन दोनों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन फिर नाजिम ने अली से अपने उधार दिए हुए 10 हजार रुपये की बात छेड़ते हुए गाली देने लगा।

ऐसे आरोपियों तक पहुंची पुलिस

एएसपी ने बताया कि, इसके बाद तीनों ने मिलकर नाजिम को जमकर पीटा और वहां से जाने लगे। इसी दौरान अली को पास में ही कील लगी लकड़ी दिख गई और वह उसे उठा कर नाजिम के सिर पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। इस घटना को अंजाम देकर तीनों वहां से फरार हो गए। राहगीर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस को सर्विलांस की मदद से इन तीनों आरोपियों का पता चला। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो नदीम और सलीम ने पहले खुद को बेकसूर बताया, लेकिन साक्ष्यों के बारे में जानने के बाद तीनों ने हत्या की बात स्वीकर कर ली।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article