गाजियाबाद

Muzaffarnagar News: रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; तीन घायल

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 25, 2024, 03:12 PM IST

यूपी के मुजफ्फरनगर में रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल हैं।

Image

मुजफ्फरनगर में सड़क हादसा।

Photo : BCCL

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र में रोडवेज बस ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस और कार की टक्कर

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि अंकुर त्यागी (28) और मोंटी (25) तथा तीन अन्य लोग रविवार देर रात हरिद्वार से गाजियाबाद लौट रहे थे तथा रास्ते में भोपा थाना क्षेत्र के बेलदरा और निरगाजनी गांवों के बीच एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

हादसे में दो युवकों की मौत

पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस की टक्कर इतनी तेज थी कि दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों के नाम अंकुर और मोंटी हैं। उनके मुताबिक, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इधर, हादसे के बाद बस चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है और उसे पकड़ ली जाएगी।

End of Article