गाजियाबाद

'मेरी बेटी अगली सोनम न बन जाए’, शिकायत लेकर थाने पहुंची मां, गुहार लगाते हुए दामाद के लिए मांगी सुरक्षा

शामली के अलीपुरा गांव में एक महिला ने अपनी बेटी पर सोनम-राजा रघुवंशी केस जैसी साजिश का शक जताया है। महिला ने खुद पुलिस चौकी पहुंचकर बेटी की शिकायत दर्ज कराई और दामाद के लिए सुरक्षा की मांग की। साथ ही पति ने भी अपनी जान का खतरा बताया है। पुलिस ने एहतियातन दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद कर दिया है।

Image

मां ने रोते हुए बेटी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत (AI Image)

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले के बाद अब उत्तर प्रदेश के शामली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां अपनी ही शादीशुदा बेटी के खिलाफ चौसना पुलिस चौकी पहुंची और गंभीर आरोप लगाए। महिला ने रोते हुए पुलिस से गुहार लगाई "साहब, मेरी शादीशुदा बेटी भी अपने प्रेमी के साथ मिलकर मेरे दामाद की हत्या करा सकती है, ठीक वैसे ही जैसे इंदौर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या हुई।" पति ने भी अपनी पत्नी से जान का खतरा बताया है और सुरक्षा की मांग की है।

विवाहिता ने पति के घर में की तोड़फोड़

यह मामला शामली जिले के चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव अलीपुरा का है। यहां एक महिला अपनी शादी के करीब 12 साल बाद पड़ोस के साथ युवक के प्यार में पड़ गई। जब पति को पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उसने ससुरालवालों को सारी बात बताई। जिसके बाद महिला को मेरठ स्थित मायके में भेज दिया गया। लेकिन कुछ दिन बाद ही वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहित महिला बुधवार रात अचानक अपने पति के घर लौट आई। उसने प्रेमी व कुछ लोगों के साथ मिलकर घर में तोड़फोड़ और अपने देवरों से भी मारपीट की। महिला जबरन घर में रहने की जिद करने लगी। लेकिन पति ने उसे घर छोड़ने को कहा, जिसपर महिला ने इनकार कर दिया। पर अड़ी रही, जबकि पति ने उसे जाने को कहा।

पीड़ित पति ने दोबारा अपने ससुराल वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। तब महिला की मां और कुछ रिश्तेदार अलीपुरा आए। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि उनकी बेटी और उसका प्रेमी, दामाद की हत्या की साजिश रच सकते हैं। उन्होंने अपने दामाद की सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने दोनों पक्षों को कड़ी हिदायत देते हुए घर भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला के पति और सास ने महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सुरक्षा के लिए दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद किया गया है और अदालत से घर खाली कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article