शहर

Bharuch: इस बार भली साबित हुई देर; बस कुछ ही मिनटों से छूट गई लंदन की फ्लाइट, जानिए क्या कहा भूमि ने

गुरुवार को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में एक यात्री को छोड़कर सभी यात्रियों की मौत हो गई। इस घटना क्रम में एक इंसान ऐसा भी है, जो मात्र कुछ मिनटों से इस गंभीर परिस्थिति से बच गया। भरूच की रहने वाली भूमि चौहान की गुरुवार की फ्लाइट AI-171 देरी से एयरपोर्ट पहुंचने के चलते छूट गई थी।

Image

भूमि चौहान

Ahemdabad plane Crash: गुरुवार को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में एक यात्री को छोड़कर सभी यात्रियों की मौत हो गई। इस घटना क्रम में एक इंसान ऐसा भी है, जो मात्र कुछ मिनटों से इस गंभीर परिस्थिति से बच गया। भरूच की रहने वाली भूमि चौहान की गुरुवार की फ्लाइट AI-171 देरी से एयरपोर्ट पहुंचने के चलते छूट गई थी।

क्या कहा भूमि ने

अहमदाबाद के ट्रैफिक में फंसने के कारण वह 10 मिनट की देरी से सरदार बल्लभभाई एयरपोर्ट पहुंची थीं। इसके बाद उन्हें लंदन की फ्लाइट में बोर्डिंग नहीं कर पाईं। मीडिया से बातचीत में भूमि चौहान ने बताया कि फ्लाइट के टेकऑफ के लिए 1:10 बजे का समय शेड्यूल था और मैं चेक-इन गेट पर 10 मिनट देरी से पहुंची थी, लेकिन उन्होंने मुझे जाने नहीं दिया, जिसके कारण मुझे वापस लौटना पड़ा। शहर में ट्रैफिक के कारण हमें देरी हुई थी। जब मुझे पता चला कि फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, तो मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गई। मैं अपनी देवी मां का शुक्रिया अदा करती हूं कि मैं बच गई, लेकिन यह घटना बेहद भयावह है।"

10 मिनट से छूटी थी फ्लाइट

भूमि चौहान ने बताया कि वह सिर्फ 10 मिनट की देरी से एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 में सवार नहीं हो सकीं, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी और टेक-ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि जब उन्हें पता चला कि जिस फ्लाइट को उन्होंने मिस किया था, वह क्रैश हो गई तो वह बुरी तरह कांपने लगीं। उन्होंने बताया कि वह ट्रैफिक की वजह से एयरपोर्ट देर से पहुंचीं और जब उन्होंने बोर्डिंग के लिए रिक्वेस्ट किया, तो उन्हें इजाजत नहीं मिली।

हादसे की खबर से वह पूरी तरह स्तब्ध रह गईं। उन्होंने इसे भाग्य का खेल बताया और कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं कि वह इस दुर्घटना से बच गईं।

इस हादसे में 241 लोगों की जान चली गई, जिसमें 12 क्रू मेंबर्स भी शामिल थे। सरकार ने इस दुर्घटना की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है, जो हादसे के कारणों का पता लगाएगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!