Rampur News: रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां चाची ने भतीजे संग शादी रचाई है। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भतीजे ने पहले शादी से इंकार किया था। जिसके बाद चाची ने थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। जेल जाने के डर से भतीजे ने चाची के साथ शादी कर ली। उसने थाने में वरमाला डालकर मांग में सिंदूर भरा। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दीवार फांदकर चाचा के घर जाता था भतीजा
जानकारी के अनुसार थाना पटवाई क्षेत्र के एक गांव के निवासी नूर पाल की पत्नी चंचल का प्रेम प्रसंग उसके सगे भतीजे ब्रह्म स्वरूप से चल रहा था। वह चाची से मिलने के लिए दीवार फांदकर घर में आता था। लेकिन चाचा को इस बात का पता नहीं चल सका। हालांकि गांव में इसकी चर्चा तेजी से फैल गई। जब चाचा को पत्नी के बारे में पता चला, उसने इस संबंध में उससे बात की। जिसपर पत्नी ने साफतौर से कह दिया कि वह भतीजे के साथ रहना चाहती है।
5 साल पहले हुई थी चाची की शादी
जब भतीजे ब्रह्म स्वरूप ने अपनी चाची से शादी करने से मना किया, तो चंचल ने उसे जेल भेजने की धमकी दी। उसने थाने में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने भतीजे को थाने में बुलाकर दोनों की शादी कराई। वहीं पीड़ित चाचा ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी और वह गाड़ी चलाता है। उसका भतीजा भी गाड़ी चलाता है। चाचा ने बताया कि उसकी पत्नी का उसके बड़े भाई के बेटे के साथ प्रेम संबंध करीब 3 साल से चल रहा था। लेकिन उसे इसकी कोई भनक नहीं थी। उसने कहा कि जो भी हुआ यह उसके लिए शर्मिंदगी भरा हुआ है, लेकिन अब वह सिर्फ जीना चाहता है और उसे किसी केस में घसीटा न जाए।
