Ghaziabad News: यूपी के गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और एक कुख्यात लुटेरे के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह मुठभेड़ इंदिरापुरम 5/6 की पुलिया के पास हुई, जहां पुलिस की टीम नियमित चेकिंग कर रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कनवानी पुलिया की ओर से मोटरसाइकिल पर आते एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने के लिए इशारा किया, तो वह तेज गति से भागने लगा। पीछा किए जाने पर उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, जिसके बाद पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए।
मुठभेड़ में बदमाश बदमाश के पैरों में लगी गोली
पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुद को घिरा देख, बदमाश ने अपने पास रखे अवैध 315 बोर के तमंचे से पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई किए जाने पर बदमाश पारस के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पारस बताया। इसके पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल बरामद हुई है। अधिकारी के अनुसार, बदमाश पर दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में लूटपाट और चेन स्नेचिंग के डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
महिलाओं को बनाता था निशाना
पुलिस पूछताछ में पारस ने खुलासा किया कि वह विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाता था। उनके सुहाग की निशानी यानी मंगलसूत्र छीन लेता था। अधिकारी ने बताया कि बदमाश पहले गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में घूम-घूम कर रेकी करता था। फिर मौका पाकर चेन और मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देता था। लूटे गए सामान को वह दिल्ली में कम दामों में बेचकर पैसा कमाता था और मौज के लिए खर्च करता था। घायल बदमाश को इलाज के बाद अब जेल भेजा जाएगा।
