गाजियाबाद

ध्यान दें! गाजियाबाद पहुंच रहे उपराष्ट्रपति, इन रूटों पर बदला ट्रैफिक; आप यहां से लें यू टर्न

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार के सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सीईएल) के स्वर्णजयंती समारोह में शामिल होंगे। लिहाजा, दोपहर दो बजे से यूपी गेट से कार्यक्रम स्थल तक भारी और व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा।

Image

गाजियाबाद में ट्रैफिक डायवर्जन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

गाजियाबाद: शहर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। चूंकि, बुधवार यानी 26 जून को साहिबाबाद स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने के लिए उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ आ रहे हैं। लिहाजा, आज शहर के कुछ हिस्सों में सुरक्षा बढ़ाने के साथ ट्रैफिक डायवर्जन भी लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। पुलिस ने एहतियात के तौर पर नो फ्लाई जोन की भी घोषणा की है।

इतने बजे तक रहेगा डायवर्जन

26 जून को शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक नियमित यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यूपी गेट से डाबर तिराहा, साहिबाबाद आरआरटीएस और सौर ऊर्जा मार्ग पर दोपहर 2 बजे से सभी भारी और वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी।

हेल्पाइन नंबर जारी

दरअसल, सीईएल आज अपना 50वां स्थापना दिवस मना रहा है। कार्यक्रम शाम पांच बजे से साढ़े छह बजे तक प्रस्तावित है। हिंदुस्तान के मुताबिक, उपराष्ट्रपति का प्रस्तावित रूट दिल्ली से यूपी गेट होते हुए डाबर तिराहा, साहिबाबाद नमो भारत स्टेशन से सौर ऊर्जा मार्ग है। इसलिए उपराष्ट्रपति के आवागमन दौरान मार्ग पर आने वाले वाहनों को 10 मिनट पहले रोक दिया जाएगा। रूट की जानकारी या जाम की स्थिति में लोग हेल्पलाइन नंबर 9643322904 और 0120-2986100 पर फोन कर सकते हैं।

उपराष्ट्रपति के रूट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जायजा लेकर विभिन्न स्तर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। रास्तों से लेकर रूफटॉप ड्यूटी लगा दी गई है। उधर, आनंद विहार से वैकल्पिक रूट पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें