गाजियाबाद

Ghaziabad News: पुलिस के शिकंजे में आए तीन ठग, सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर करते थे धोखाधड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2023, 02:36 PM IST

गाजियाबाद पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला और दो पुरुष हैं। इन लोगों ने बीत तीन साल में तीन दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया है। जिसमें उन्हें एक करोड़ रुपये मिले हैं।

Image

गाजियाबाद में तीन ठग गिरफ्तार (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर और प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। ये लोग बीते 3 साल से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। ये तीनों लोग साल 2021 से अब तक गाजियाबाद नगर निगम में सरकारी नौकरी लगवाने और प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में फ्लैट या प्लाट दिलवाने के नाम पर ठगी किया करते थे। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि अब तक यह तीन दर्जन लोगों को ठग चुके हैं, जिसमें इन्होंने एक करोड़ से ऊपर ठगी की है।

एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि लगातार इस तरह की शिकायत आई थी। कुछ लोग गाजियाबाद नगर निगम में सरकारी नौकरी दिलवाने और प्रधानमंत्री शहरी आवास में फ्लैट या प्लाट दिलवाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। इस बारे में जब जांच की गई तो दो पुरुष और एक महिला के नाम इस मामले में सामने आए। गाजियाबाद के थाना नंदग्राम पुलिस ने इन तीनों की गिरफ्तारी की है। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम पवन उपाध्याय और चंदन सरकार हैं। पवन जहां बिहार का रहने वाला है, वहीं चंदन सरकार बंगाल का रहने वाला है। उनके साथ उनकी एक सहयोगी महिला आरोपी भी गिरफ्तार की गई है।

अब तक 1 करोड़ 30 लाख की ठगी

रवि कुमार सिंह के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद इन्होंने बताया कि 2021 से अब तक इन्होंने कारीब तीन दर्जन लोगों को ठगा है। सभी को गाजियाबाद नगर निगम में सरकारी नौकरी लगवाने और प्रधानमंत्री आवास योजना में फ्लैट और प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी करते थे। आरोपियों के मुताबिक सभी पीड़ित लोग सेक्टर 64 नोएडा में नौकरी करते थे। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया है कि अब तक एक करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article