गाजियाबाद

गाजियाबाद में बाग में पानी डालने को लेकर विवाद, अंधाधुंध फायरिंग में पिता-पुत्र की मौत; एक की हालत गंभीर

गाजियाबाद में बाग में पानी डालने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद के बाद बात गोलीबारी तक पहुंच गई और गोलीबारी की घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका हालत नाजुक है। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल मौजूद हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में बाग में पानी डालने को लेकर हुए विवाद में पिता और उसके दो बेटों को गोली मार दी गई। गोलीबारी में पिता और एक पुत्र की मौत हो गई और दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने गोली चलाई थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

15 राउंड से अधिक फायरिंग

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने 15 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। मामला बाग में पानी डालने को लेकर हुए विवाद का है। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैंऔर मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद में पिता और उसके दो बेटे बीती रात गांव से बाग जा रहे थे, तभी घात लगाकर बदमाशों ने 15 राउंड फायरिंग की।

10 घंटे बाद मिला शव

वारदात के करीब 10 घंटे बाद शनिवार सुबह पिता का शव रजवाहे में और एक बेटे का शव सड़क किनारे मिला। दूसरे बेटे की भी हालत नाजुक है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। लोगों का कहना है कि यह आपसी विवाद का मामला हो सकता है और खेत में पानी डालने को लेकर यह विवाद हुआ होगा। दरअसल ये मामला दो संप्रदायों से जुड़ा हुआ भी है। इसलिए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

बाग में पानी डालने को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक पप्पू अपने बेटे चांद और राजा के साथ अपने बाग में पानी डालने का काम कर रहा था। तभी उसके पड़ोस वाले बाग में काम कर रहे लोगों से उसका विवाद हो गया। उस समय किसी तरह मामला शांत कराया गया। थोड़ी देर बाद जब पप्पू अपने दोनों बेटों के साथ नहर के पास से गुजर रहा था, तो अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article