गाजियाबाद

हापुड़ रोड पर No Entry: मतगणना के चलते कल यहां वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

कल विधानसभा उपचुनाव का रिजल्ट आना है, जिसके चलते हापुड़ रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इसके लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

विधानसभा उपचुनाव की मतगणना को लेकर हापुड़ रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। एडीसीपी (ट्रैफिक) पियूष सिंह ने बताया कि कल यानी कि शनिवार (23 नवंबर) को उपचुनाव के परिणाम सामने आएंगे, जिस वजह से मतगणना के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य रखा जाएगा, जिसके लिए सुबह पांच बजे से मतगणना होने तक हापुड़ रोड पर डायवर्जन लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि डायवर्जन प्लान के तहत गोविंदपुरी चौकी से कनक फार्म हाउस तक सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी।

ट्रैफिक प्लान जारी

पीएनबी बैंक तिराहा (गोविंदपुरम) से डीडीपीएस के बीच सभी तरह के वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र में बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी।

इन रास्तों पर जाने से बचें

यहां से डासना की तरफ जाने वाले सभी वाहन (हल्के, चार पहिया और दोपहिया) हापुड़ चुंगी से एनडीआरएफ कट होते हुए एनडीआरएफ रोड पर स्थित शहीद भगत सिंह चौक से कनक फार्म हाउस कट (गोविंदपुरम रोड) होते हुए अंकित डेयरी कट, बाबा मार्केट तिराहा, महर्षि दयानंद विद्यापीठ तिराहा होते हुए होटल पार्थ इन तक पहुंच सकते हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article