लाइफस्टाइल

7 साल बाद भी नई-नई लगे शादी! रिश्ते में प्यार और ताजगी बनाए रखने के ये छोटे-छोटे तरीके करेंगे बड़ा कमाल

शादी के कुछ साल बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं और रिश्ते की चमक कम होती महसूस हो सकती है। लेकिन छोटी-छोटी आदतें, खुलकर बातचीत और साथ बिताया गया समय रिश्ते में फिर से अपनापन, रोमांस और ताजगी ला सकता है।

Image

How to maintain love after marriage

शादी का पहला साल अक्सर सरप्राइज, लंबी बातें और ढेर सारी एक्साइटमेंट से भरा होता है। लेकिन जैसे-जैसे 5-7 साल बीतते हैं, जिंदगी का फोकस बदलने लगता है। ऑफिस की भागदौड़, घर की जिम्मेदारियां, बच्चों की देखभाल और रोजमर्रा की भागमभाग के बीच कई बार पति-पत्नी एक ही घर में रहते हुए भी एक-दूसरे के लिए समय नहीं निकाल पाते।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - बाल गंगाधर तिलक सिर पर कौनसी पगड़ी पहनते थे?

इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि प्यार खत्म हो गया है। कई बार प्यार वहीं होता है, बस उसे जताने का तरीका पीछे छूट जाता है। अच्छी बात यह है कि रिश्ते को फिर से खूबसूरत बनाने के लिए किसी बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होती। रोजमर्रा की कुछ छोटी आदतें, थोड़ा-सा समय और एक-दूसरे के प्रति सच्ची दिलचस्पी रिश्ते में वही ताजगी वापस ला सकती है, जो शुरुआत के दिनों में महसूस होती थी।

हर दिन सिर्फ 15 मिनट एक-दूसरे के लिए रखें

हर बातचीत घर के खर्च, बच्चों या काम के बारे में ही न हो। दिन के आखिर में 15 मिनट सिर्फ एक-दूसरे से बात करें। पूछें कि दिन कैसा रहा, क्या अच्छा लगा और किस बात ने मुस्कुराया। यह छोटा-सा समय भावनात्मक दूरी कम करता है।

पुरानी यादों को दोबारा जीना भी जरूरी है

जिस जगह पहली बार मिले थे, जहां पहली डेट हुई थी या शादी के शुरुआती दिनों की तस्वीरें... कभी-कभी इन्हें साथ बैठकर देखना भी रिश्ते को नई ऊर्जा देता है। पुरानी यादें यह एहसास दिलाती हैं कि साथ का सफर कितना खूबसूरत रहा है।

एक-दूसरे को बदलने की नहीं, समझने की कोशिश करें

पांच साल बाद इंसान पहले जैसा नहीं रहता। पसंद, आदतें और जिम्मेदारियां बदल जाती हैं। इसलिए हर समय शिकायत करने के बजाय यह समझने की कोशिश करें कि सामने वाला किन परिस्थितियों से गुजर रहा है। समझदारी, रिश्ते को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखती है।

सिर्फ पति-पत्नी नहीं, अच्छे दोस्त भी बनें

हर रिश्ते की सबसे मजबूत नींव दोस्ती होती है। साथ में हंसना, मजाक करना, किसी वेब सीरीज पर चर्चा करना, वॉक पर जाना या साथ मिलकर खाना बनाना जैसी छोटी-छोटी बातें रिश्ते को हल्का और खुशहाल बनाए रखती हैं।

'थैंक यू' और 'सॉरी' कहना कभी बंद न करें

शादी के कुछ साल बाद लोग मान लेते हैं कि सामने वाला सब समझ ही जाएगा। लेकिन सम्मान जताने वाले छोटे शब्द रिश्ते को बहुत गहरा बनाते हैं। किसी काम के लिए धन्यवाद कहना और गलती होने पर माफी मांग लेना रिश्ते में सम्मान बनाए रखता है।

कभी-कभी डिजिटल दुनिया से भी ब्रेक लें

एक ही कमरे में बैठकर दोनों अगर सिर्फ मोबाइल में व्यस्त हों, तो साथ होने का एहसास कम हो जाता है। सप्ताह में एक शाम ऐसी रखें जब फोन दूर रखकर सिर्फ एक-दूसरे के साथ समय बिताएं। यह आदत रिश्ते को फिर से जीवंत बना सकती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article