गाजियाबाद

देहरादून में बादल फटने से मचा हाहाकार, मुरादाबाद के 6 मजदूरों की मौत, CM योगी ने किया 2 लाख के मुआवजे का ऐलान

देहरादून में बादल फटने से हर तरफ तबाही देखने को मिली। भारी मात्रा में आसन नदी में पानी आने और उसके तेज बहाव में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवा 11 मजदूर बह गए, जिसमें 6 की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह सभी मुरादाबाद के मुड़िया जैन के निवासी थे। इसमें 3 लोगों के लापता होने की खबर भी सामने आई है।

Image

देहरादून में बादल फटने से मचा हाहाकार (फोटो - PTI)

UP: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के बिलारी क्षेत्र के गांव मुड़िया जैन के मजदूर देहरादून में एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। बता दें, देहरादून में बादल फटने से भारी मात्रा में नदियों में पानी आ गया था। खनन का काम करने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे मजदूर नदी के तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि एक गांव के 11 मजदूर पानी में डूब गए, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तेज बहाव की चपेट में आए 11 लोगों में से 3 लोग अभी भी लापता है और उनकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और लापता लोगों की तलाश शुरू की गई। इस घटना में घायल हुए 2 लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह सभी मजदूर विकासनगर तहसील में टोंस नदी को ट्रैक्टर-ट्रॉली से पार कर रहे थे, जो पानी के तेज बहाव में बह गई।

मौत की खबर से गांव में मचा कोहराम

मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव मुड़िया जैन में मजदूरों की मौत की खबर से कोहराम मच गया है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में मातम पसर गया है। इस हादसे की खबर के बाद मुरादाबाद जिला प्रशासन की तरफ से एक टीम को देहरादून के लिए रवाना किया गया है।

सीएम ने की 2 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा

देहरादून में मुड़िया जैन के मजदूरों की मौत की सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया और मृतकों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article