गाजियाबाद

Muzaffarnagar Crime: नाबालिग बेटे पिता को उतारा मौत के घाट, इस बात से नाराज होकर दिया वारदात को अंजाम

Muzaffarnagar Crime: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक नाबालिग युवक ने अपने की पिता पर कुदाल से वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कुदाल को गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात को कबूला है।

Image

मुजफ्फरनगर में नाबालिग बेटे पिता को उतारा मौत के घाट

Photo : iStock

Muzaffarnagar Crime: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भोरा कलां थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में एक किसान की उसके नाबालिग बेटे ने कथित तौर पर कुदाल से हमला करके हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय नाबालिग बेटे का उसके पिता प्रदीप (50) से उसकी शराब पीने की लत को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद किशोर ने रविवार को कुदाल से प्रहार करके अपने पिता की हत्या कर दी।

पुलिस ने गन्ने के खेत से बरामद किया कुदाल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने बताया कि आरोपी नाबालिग बेटे (16) पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है और सोमवार को उसे हिरासत में ले लिया गया। कुमार ने बताया कि उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान लड़के की तस्दीक पर अपराध में इस्तेमाल की गई कुदाल को गन्ने के खेत से बरामद कर लिया गया है।

बेटे ने कबूल की हत्या की बात

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने पिता प्रदीप की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने कहा कि जब पीड़ित कथित तौर पर शराब पीकर खेत में काम कर रहा था, तभी उसके बेटे ने यह कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि अपराध करने के बाद लड़के ने कथित तौर पर कुदाल को छिपा दिया, पास के ट्यूबवेल पर अपने खून से सने कपड़े धोए, नहाया और घर लौटकर इस तरह व्यवहार किया जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं है। प्रदीप का शव खेत में रविवार को पाया गया जिस पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद पुलिस को बेटे की संलिप्तता का संदेह हुआ जिसके बाद सोमवार को उसे हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले का राजफाश कर दिया।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article