गाजियाबाद

Meerut: हत्या का खुला राज, पत्नी ने ही प्रेमी से करवाई पति की हत्या; दोनों पुलिस हिरासत में

मेरठ के परीक्षितगढ़ इलाके में राहुल नाम के शख्स की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि अवैध संबंध छिपाने के लिए उन्होंने मिलकर राहुल को मौत के घाट उतारा। एक नवंबर की रात अगवानपुर के जंगल में राहुल का शव मिला था।

Image

पुलिस की हिरासत में आरोपी, इनसेट में मृतक

Photo : Times Now Digital

Meerut Murder Solved: मेरठ के परीक्षितगढ़ इलाके में राहुल नामक युवक की हत्या का राज आखिर खुल गया। पुलिस ने गुरुवार को उसकी पत्नी अंजली और उसके साथी अजय को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर आरोप है कि अवैध संबंध छिपाने के लिए उन्होंने मिलकर राहुल को रास्ते से हटाया। पुलिस के अनुसार हत्या में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं।

क्या था मामला

एक नवंबर की रात अगवानपुर के जंगल में राहुल पुत्र टेकचंद का शव मिला था। उसे गोली मारी गई थी। परिवार ने उस वक्त अज्ञात लोगों पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। शुरुआती जांच में रिश्तों में तनाव की बात सामने आई, लेकिन खुली पुष्टि तब मिली जब पुलिस को अंजली और अजय की लगातार बदलती बातों और लोकेशन पर संदेह हुआ। दोनों घटना के बाद गायब भी थे।

पत्नी ने ही करवाई थी हत्या

अजय जब नीमका नहर पुल के पास मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश में था, तो पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी करके उसे मौके से पकड़ लिया गया। इसी बीच अंजली को भी उसके घर से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अजय ने स्वीकार किया कि वह पिछले डेढ़ साल से अंजली के साथ संबंध में था और इस बात की भनक राहुल को लग चुकी थी। घर में आए दिन विवाद होते थे। पुलिस के मुताबिक अंजली ने ही अजय को हत्या के लिए उकसाया। योजना के तहत अजय ने राहुल को घर से बुलाया और झगड़े के दौरान तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को हत्या, BNS एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

Ground Report: कहीं दरारें, कहीं झुकी दीवारें तो कहीं पीजी के नाम पर छात्रों की जिंदगी से खिलवाड़; सत्य निकेतन हादसे के बाद सामने आईं चिंताजनक तस्वीरें

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: अर्पित के जाने के बाद भी उसकी आंखों से रोशन होंगी दो जिंदगियां, परिवार ने दान की कॉर्निया

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

Greater Noida News: एक थप्पड़ से शुरू हुआ विवाद, फिर स्कूल में घुसे 8-10 युवक; चार छात्रों की पिटाई के बाद मचा बवाल

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक