गाजियाबाद

Ghaziabad: पहले पत्नी की हत्या कर ली सेल्फी, फिर रिश्तेदारों को फोटो भेजकर पति ने खुद लगा ली फांसी

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार इलाके में शुक्रवार को बंद कमरे के अंदर पति और पत्नी की लाश मिली हैं। लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई ने खुद पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : BCCL

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी स्थित अंकुर विहार इलाके में शुक्रवार एक बंद कमरे में दो शव मिले। ये दोनों शव पति-पत्नी के हैं। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मृतक के भाई को दी गई, जिसके बाद मृतक के भाई ने पुलिस को इस वारदात के बारे में जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पत्नी की गला घोंटकर हत्या

पुलिस द्वारा पूछताछ में यह पता चला है कि मृतक ने पहले अपनी पत्नी का गला घोट कर हत्या की, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को मृत अवस्था में गोद में लेकर फोटो खींची और फोटो को अपने छह-सात परिचितों को भेजा। इसके बाद परिचितों द्वारा मृतक के भाई को सूचना दी गई, जिसके बाद मृतक के भाई आनन-फानन में मृतक के घर पर पहुंचा, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही उसके भाई (मृतक) ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।

पति ने भी लगा ली फांसी

बंद कमरे के अंदर मिली पति और पत्नी की लाशों का फिलहाल पंचनामा कराया गया है और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला है कि इन दोनों के बीच वैवाहिक झगड़ा चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने पहले अपनी पत्नी का इसी विवाद के चलते गला घोट कर जान ली होगी, फिर इसके बाद उसी दुपट्टे से उसने फांसी लगाकर अपनी भी जान दे दी। पुलिस ने मृतक का फोन बरामद किया है और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article