Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर योगी सरकार कई बड़े कदम उठा रही है। विकास की गति को तेज करने के लिए योगी सरकार द्वारा गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल नए कॉरिडोर को बनाने की मंजूरी तो मिल गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये रैपिड रेल कॉरिडोर कितने समय में बनकर तैयार हो जाएगी और गाजियाबाद से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक के सफर में कितना समय लगेगा...
12 स्टेशन का होगा कॉरिडोर
गाजियाबाद से नोएडा जेवर एयरपोर्ट तक चलने वाली रैपिड रेल का नया कॉरिडोर 12 स्टेशन का होगा। इस कॉरिडोर की लंबाई लगभग 72.2 किलोमीटर की बताई जा रही है। इसके पहले चरण का कार्य ग्रेटर नोएडा से शुरू होगा।
पहले फेज कब होगा पूर
जानकारी के अनुसार पहले चरण का कार्य वर्ष 2031 तक पूरा हो जाएगा। पहले चरण में गाजियाबाद से इकोटेक-6 तक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों के बीच करीब 37.15 किलोमीटर के कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। पहले फेज के निर्माण के लिए में करीब 16 हजार करोड़ रुपये का खर्च हो सकता है।गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट जाने में लगेगा इतना समय
गाजियाबाद से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक रैपिड रेल सुविधा आने के बाद लोगों का सफर आसान हो जाएगा। रैपिड रेल के निर्माण के बाद गाजियाबाद से एयरपोर्ट तक केवल 50 मिनट का समय लगेगा। रैपिड रेल के बाद जाम की समस्या से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा। शुरुआत में स्टेशनों के बीच की दूरी 9 मिनट की होगी, जिसे बाद में कम करके 5 मिनट तक किया जाएगा। इसके अलावा आने वाले समय में गाजियाबाद से रैपिड रेल की कनेक्टिविटी का विस्तार करते हुए उसे आईजीआई एयरपोर्ट से भी जोड़ा जाएगगा।
