गाजियाबाद

Ghaziabad: हत्या या आत्महत्या? जिसके डर से कांपते थे अपराधी, वो अपनी बंदूक से मारा गया

गाजियाबाद में गोली लगने से एक रिटायर्ड पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। हालांकि, यह हत्या है आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं परिवार वालों में हादसे से कोहराम मजा हुआ है। आइए जानते हैं किया है पूरा मामला-

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • रिटायर्ट पुलिस इंस्पेक्टर की मौत
  • हत्या या आत्महत्या पुलिस कर रही जांच
  • हादस से परिवार में मचा कोहराम


Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हाल ही एक खबर सामने आई है, जिसमें एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मामला सिंहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर का है, जहां गोली लगने से एक इंस्पेक्टर की जान चली गई। हालांकि, यह हत्या है या आत्महत्या अभी इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

गोली लगने से पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के सिंहानी गेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर निवासी रिटायर्ड इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हो गई। रामेश्वर दयाल (75) पुलिस से रिटायर्ड थे और अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के नेहरू नगर में रह रहे थे। इस घटना के बाद से परिवार सदमे में है। मौत की वजह अभी क्लियर नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सोमवार को लेकर आए अपनी बंदूक

बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान अपने डबल बैरल बंदूक को रामेश्वर ने जमा करा दिया था। सोमवार को ही वह बंदूक लेकर घर आए थे। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के नेहरू नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड इंस्पेक्टर रामेश्वर दयाल की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि घटना सोमवार दोपहर की है।

क्या अपनी बंदुक से लगी गोली ?

जांच में पता चला है कि रामेश्वर दयाल ने चुनाव के दौरान अपनी बंदूक थाने में जमा करवा दी थी और सोमवार को ही वह थाने से अपनी बंदूक को रिलीज कराकर घर लाए थे। बताया जा रहा है कि घर के बरामदे में बैठकर वह अपनी बंदूक को साफ कर रहे थे। उस समय उनके आसपास कोई भी नहीं था। अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले बाहर आए, तो उन्होंने देखा कि रामेश्वर दयाल जमीन पर गिरे पड़े हैं और उन्हें गोली लगी है।

पुलिस जांच में जुटी है

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह पता चला है कि जब वह अपनी दोनाली बंदूक को साफ कर रहे थे तो अचानक गोली चल गई, जिसकी वजह से घटना हुई है। फिलहाल पुलिस मामले में हादसा और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article