गाजियाबाद

Ghaziabad में पुलिस मुठभेड़, एनकाउंटर में टप्पेबाजी गैंग के तीन शातिर बदमाश घायल

Ghaziabad News: गाजियाबाद थाना कोतवाली नगर की पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में लूट करने वाले टप्पेबाजी गैंग के तीन शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाश घायल हो गए।

Image

गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम अपराध को रोकने के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाती है। ठीक इसी प्रकार मंगलवार देर रात भी चेकिंग चल रही थी उसी दौरान पुलिस की टीम की कुछ बदमाशों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की टीम ने दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय टप्पेबाजी गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है और वह घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को तुरंत गिरफ्तार किया और इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।

मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एसीपी रितेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र के मंगलवार देर रात विजयनगर कट, नए बस अड्डे के पास पुलिस टीम की ओर से नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान, विजयनगर की तरफ से आ रहे एक ऑटो में सवार तीन व्यक्तियों को पुलिस ने संदिग्ध मानकर रुकने का इशारा किया। लेकिन ऑटो रोकने की बजाए उसमें सवार बदमाशों ने उसकी स्पीड और बढ़ाई और डिवाइडर के कूदकर कच्चे रास्ते की ओर भागने की कोशिश की।

पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। कच्चे रास्ते पर पहुंचते ही तीनों व्यक्ति ऑटो से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन भागने की बजाए, बदमाशों ने अपने पास मौजूद तमंचों से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

दिल्ली-एनसीआर में लूट की वारदात को देते थे अंजाम

कड़ाई से पूछताछ करने पर, गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम शादाब, परवेज और मुन्ना बताया। बदमाशों ने बताया कि वे दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम देते हैं। 21 अक्टूबर को कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ लूट की घटना को भी इन्हीं लोगों द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार, इन तीनों का एक लंबा आपराधिक इतिहास है। पुलिस ने इनके कब्जे से 11 हजार रुपए नकद, तीन तमंचे, तीन जिंदा और तीन खोखे कारतूस, एक मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया है। तीनों घायल बदमाशों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article