गाजियाबाद

विधायक के रिश्‍तेदार को भी बदमाशों ने नहीं छोड़ा, गोली लगने से एक की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 01:46 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद में डकैती के प्रयास का एक बड़ा मामला सामने आया है। लोनी के विधायक के एक रिश्‍तेदार के यहां पर पांच से छह बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। इस दौरान बचाव पक्ष द्वारा बदमाशों पर की गई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्‍ध मानकर जांच कर रही है।

Image

गाजियाबाद में विधायक के रिश्तेदार के घर डकैती की कोशिश

KEY HIGHLIGHTS
  • तड़के 4 बजे घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे पांच से छह युवक
  • लाइसेंसी पिस्‍टल से चली गोली से हुई एक युवक की मौत
  • पुलिस पूरे मामले को संदग्धि मानकर कर रही है जांच

Ghaziabad News: गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र के जावली रोड पर डकैती के प्रयास का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस दौरान पीडि़तों द्वारा फायरिंग की गई, जिसकी जद में आए एक व्‍यक्ति की मौत हो गई। डकैती का यह प्रयास लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के एक रिश्तेदार के घर पर किया गया। बताया जा रहा है कि तड़के पांच से छह बदमाशों ने डकैती का प्रयास किया। उनके रिश्तेदार द्वारा लाइसेंसी पिस्टल से की गई फायरिंग के कारण बदमाशों को भागना पड़ा। इस दौरान गोली लगने पर एक व्‍यक्ति की मौत भी हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज जी. के अलावा पुलिस के अन्‍य आला अधिकारियों ने घटनास्‍थल का दौर कर हालात का जायजा लिया। पुलिस इस पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

योगेंदर मावी के घर डकैती की कोशिश

विधायक के रिश्तेदार योगेंदर मावी अपने परिवार के साथ एसडीएम कॉलोनी के पास जावली रोड पर रहते हैं। प्रापर्टी डीलर का कार्य करने वाले योगेंदर ने गाजियाबाद पुलिस को बताया कि तड़के करीब चार बजे उनका छोटा बेटा केशव टॉयलेट जाने के लिए उठा तो उसने पड़ोस में ताऊ की व्यवसायिक इमारत की छत पर पांच से छह लोगों को देखा। जो योगेंदर के घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद बेटे ने इसकी जानकारी योगेंदर को दी। योगेंदर किसी अनहोनी के डर से अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर वहां पहुंचा। योगेंदर ने बताया कि वह जैसे ही बालकनी में गए, छत पर मौजूद बदमाशों ने उनपर गोली चला दी, जिसके जवाब में जब उन्‍होंने फायर किया तो बदमाश भागने लगे।

आहट सुनते ही चलाई गोली, युवक की मौत

योगेंदर ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान बगल वाली बालकनी से भी आहट आने लगी, जिस पर उन्‍होंने उस दिशा में भी फायरिंग की। गोली चलते ही किसी के चीखने और फर्श पर गिरने की आवाज आई। जिसके बाद उन्‍होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस को मौके से गोली के तीन खोखे मिले हैं। इसके अलावा व्यवसायिक इमारत के पीछे खाली जगह में एक लाल रंग की शर्ट मिली है। योगेंदर ने बताया कि ये बदमाश व्यवसायिक इमारत से बांस के सहारे घर में डकैती के लिए घुसने का प्रयास कर रहे थे। जिस संदिग्ध युवक को गोली लगी, वह भी इसी के सहारे सहारे बालकनी तक पहुंचा था। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि योगेंदर मावी के घर में कुछ बदमाशों के घुसने की सूचना पर पहुंची पुलिस को बालकनी में एक मृत संदिग्ध युवक मिला है। घर से किसी सामान की चोरी या लूटा नहीं हुई है। इस मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article