गाजियाबाद

Ghaziabad: करवाचौथ पर गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया पति, पत्नी ने दिन में दिखाया 'चांद'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2023, 12:48 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद के तुराबनगर बाजार में वीरवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जो कुछ महिलाएं एक युवक और एक युवती को बीच बाजार पीटने लगी। दरअसल, यह पिटाई एक पति और उसकी प्रेमिका की हो रही थी और पीटने वाली उसकी पत्नी व स्‍वजन थे। पति अपनी प्रेमिका को करवा चौथ की शॉपिंग कराने आया था और पत्नी ने उसे पकड़ लिया।

Image

गर्लफ्रेंड को करवा चौथ की शॉपिंग कर रहे पति को पत्‍नी ने पीटा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों के बीच बीते तीन साल से चल रहा है विवाद
  • पत्‍नी ने अपने स्‍वजनों के साथ मिलकर पति को पीटा
  • पत्‍नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज

Ghaziabad: गाजियाबाद में एक युवक को करवा चौथ (Karva Chauth) के दिन अपनी पत्‍नी की जगह गर्लफेंड को घूमाना और उसे शॉपिंग करना भारी पड़ गया। प्रेमिका को शॉपिंग करा रहे युवक को उसकी पत्‍नी ने बीच बाजार रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पत्‍नी ने फोन कर अपने स्‍वजनों को भी बुला लिया और भरे बाजार पति और उसकी प्रेमिका की चप्‍पल से जमकर पिटाई शुरू कर दी। हंगामा होते देख वहां पर लोगों की भी भीड़ लग गई और किसी से इस बारे में पुलिस को फोन कर दिया, जिसके बाद पहुंची नगर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस तीनों को अपने साथ थाने ले गई।

प्रेमिका संग पहुंचा था पति

मारपीट का यह पूरा मामला तुराबनगर के बाजार का है। यहां पर एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ करवा चौथ की खरीदारी करने पहुंचा था। इस दौरान पत्‍नी ने उसे देख लिया और फोन कर अपनी मां और बहनों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर युवक व उसकी प्रेमिका को चप्‍पल व थप्‍पड़ों से जमकर पीटा। मारपीट की इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है। वहीं, इस मामले में पत्‍नी द्वारा नगर कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने आरोपित पति का शांति भंग की धाराओं में चालान किया और युवती को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

पत्नी और पति के बीच चल रहा है विवाद कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, इस मामले में सिहानी गेट क्षेत्र की रहने वाली पत्नी की तरफ से विजयनगर के रहने वाले पति राहुल के खिलाफ शिकायत दी गई है। इन दोनों की शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद रहने लगा। इस वजह से पिछले तीन साल से पत्नी अपने मायके में रह रही है। दोनों के बीच विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है। पत्नी का आरोप है कि, शादी के बाद भी उसके पति के संबंध दूसरी महिला से थे, इस वजह से वह उन्हें अपने साथ ससुराल लेकर नहीं जाता। बाजार में उसने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर इसका विरोध किया था। सीओ सिटी प्रथम अंशु जैन ने बताया कि, पीड़िता ने आरोपित पति के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article