गाजियाबाद

Ghaziabad: गाजियाबाद के कंप्यूटर शिक्षक की हैवानियत, छात्रा को डरा धमका कर दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 03:00 PM IST

Ghaziabad: नंदग्राम थाना क्षेत्र के एक निजी स्‍कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा रेप का बड़ा मामला सामने आया है। आरोपी कंप्यूटर शिक्षक पिछले दो साल से पीड़िता को धमका कर हैवानियत कर रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि, यह आरोपी कई अन्‍य छात्राओं के साथ भी इसी तरह की हैवानियत कर चुका है।

Image

गाजियाबाद में शिक्षक की छात्रा से हैवानियत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी शिक्षक छात्रों को पढ़ाता था कंप्‍यूटर विषय
  • आरोपी ने पीड़िता को दी थी श्रद्धा हत्‍याकांड की धमकी
  • पुलिस जांच में कई अन्‍य छात्राओं के साथ हैवानियत का खुलासा

Ghaziabad: गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में पढ़ने वाली एक स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा के साथ रेप का बड़ा मामला सामने आया है। यह दुष्‍कर्म स्‍कूल का ही कंप्यूटर शिक्षक पिछले दो साल से कर रहा था। आरोप है कि, आरोपी शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को फेल करने और जान से मारने की धमकी दे रखी थी, जिसकी वजह से वह शिक्षक की हैवानियत सहती रही, लेकिन पिछले दिनों आरोपी ने छात्रों को दिल्‍ली के श्रद्धा हत्‍याकांड की तरह हत्‍या कर देने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने अपनी आमबीती परिजनों को बताई और फिर परिजनों ने नंदग्राम थाना पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ ही घंटे बाद आरोपी कंप्यूटर शिक्षक सौरभ को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, पकड़ा गया आरोपी 32 वर्षीय सौरभ गौतमबुद्धनगर के जैतपुर इलाके का रहने वाला है। आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और यहां एक निजी स्कूल में कंप्‍यूटर शिक्षक था। एसपी सिटी ने बताया कि, पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म करने की बात कबूली है। आरोपी से पूछताछ में स्कूल की कई अन्‍य छात्राओं के साथ भी दरिंदगी का पता चला है। हालांकि, उन मामलों में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जाने से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपी देता था टुकड़े-टुकड़े कर फेंकने की धमकी

पुलिस जांच में पता चला है कि, आरोपी ने पहले छात्रा को अच्छे नंबर देने का झांसा देकर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू की और फिर उसे अपने चंगुल में फंसा लिया। इसके बाद वह पीड़ित छात्रा को धमकाकर लगातार उससे रेप करता रहा। छात्रा इस आरोपी से इतना डर गई थी कि, दो साल तक इसकी हैवानियत बर्दाश्‍त करती रही। लेकिन, हाल ही में दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड के बाद से आरोपी शिक्षक छात्रा को इस हत्‍याकांड का उदाहरण देकर धमकाता था। आरोपी दुष्‍कर्म की बात किसी से बताने पर टुकड़े-टुकड़े कर फेंक देने की धमकी देता था। जिससे छात्रा बहुत डर गई और हिम्‍मत जुटाकर दरिंदगी की आपबीती परिजनों को बता दी। पुलिस का कहना है कि, यह आरोपी लंबे समय से इसी तरह छात्रों के साथ हैवानियत करता चला आ रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!