गाजियाबाद

Ghaziabad: प्रेमी के साथ मिल पति की हत्‍या, शव को घर के नीचे दफनाया, चार साल बाद ऐसे खुला राज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 02:28 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच ने नंदग्राम थाना क्षेत्र के सिकरोड़ गांव से चार साल पहले दर्ज गुमशुदी के एक मामले में बड़ा खुलासा किया है। लापता व्‍यक्ति की उसकी पत्‍नी और प्रेमी ने मिलकर हत्‍या कर दी है। हत्‍या के बाद शव को घर में ही सात फिट गहरे गड्ढे में दफन दिया। इस मामले की जांच जब क्राइम ब्रांच को सौंपी गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

Image

गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी ( प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक के भाई ने 28 सितंबर 2018 को दर्ज कराई थी गुमशुदी की रिपोर्ट
  • पत्‍नी के प्रेमी और मृतक के चचेरे भाई ने सोते समय गोली मारकर की थी हत्‍या
  • पुलिस ने बरामद किया दफनाए शव के अवशेष, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कुल्हाड़ी

Ghaziabad: गाजियाबाद की क्राइम ब्रांच ने एक व्‍यक्ति के लापता मामले में बड़ा खुलासा किया है। नंदग्राम थाना क्षेत्र के सिकरोड़ गांव से चार साल पहले लापता हुए व्‍यक्ति का कंकाल उसके ही घर के नीचे दबा मिला है। क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2018 में लापता हुए चंद्रवीर उर्फ पप्पू के लापता होने के रहस्‍य को सुलझाते हुए हत्‍या के आरोप में दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चंद्रवीर की हत्या चार साल पहले ही उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी अरुण के साथ मिलकर कर दी थी। प्रेम अरुण रिश्‍ते में मृतक चंद्रवीर का चचेरे भाई है। दोनों आरोपियों ने गोली मार कर चंद्रवीर की हत्‍या के बाद शव को घर के अंदर ही सात फीट का गहरा गड्ढा खोदकर दफना दिया था।

इस हत्‍या और शव के बारे में किसी को शक न हो, इसके पहले वहां पर ईंट डाल दी और कुछ दिन में पक्‍का फर्श बना दिया। वहीं, इस मामले में मृतक के भाई भूरे सिंह की तरफ से सिहानी गेट थाने में 28 सितंबर 2018 लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जब गुमशुदी के इस मामले को थाना पुलिस नहीं सुलझा सकी तो इसी क्राइम ब्रांच के हवाले किया गया। पुलिस ने चार साल बाद मामले का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर घर के अंदर से दफनाए शव के अवशेष, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस शव का डीएनए टेस्ट करा रही है।

सोते समय गोली मारकर की थी हत्‍या

एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि, हाल ही में पुराने ऐसे गुमशुदगी के मामले जिनमें लापता होने वाला व्यक्ति बरामद नहीं हुआ है, के मामले चिह्नित कर क्राइम ब्रांच ने विवेचना शुरू की थी, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सका। एसपी क्राइम ने बताया कि, मृतक की पत्नी व अरुण के बीच वर्ष 2017 से ही अवैध संबंध बन गए थे। चंद्रवीर ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद उसने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई कर दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर चंद्रवीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 28 सितंबर, 2018 की रात चंद्रवीर शराब पीकर सो रहा था। तभी अरुण ने उसे गोली मार दी। इसके बाद शव को चादर में लपेटकर रात को ही गड्ढे में दफना दिया। गुमशुदी मामले की जांच के दौरान दोनों के बीच की नजदीकी से क्राइम ब्रांच को शक हुआ। जिसके बाद सख्‍त पूछताछ में हत्‍या के मामले का खुलासा हो गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article