गाजियाबाद

Ghaziabad Crime: पांच साल की बच्‍ची की हत्‍या के मामले में हैवानियत का खुलासा, मचा हड़कंप

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 4, 2022, 01:59 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में पांच साल की बच्‍ची का अपहरण कर गला घोंटकर हत्‍या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, हत्‍या से पहले बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया गया। बच्ची के गुप्तांग और शरीर के अन्‍य हिस्‍सों पर चोट और नोचनें के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस की छह टीमें अब तक कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी हैं।

Image

घटनास्‍थल क्षेत्र में देर रात गश्‍त करते पुलिस अधिकारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ हत्‍या से पहले हैवानियत का खुलासा
  • बच्ची के गुप्तांग व शरीर के अन्‍य हिस्‍सों पर चोट और नोचनें के निशान
  • पुलिस की छह टीमें कर रही हैं हत्‍या और दुष्‍कर्म के इस मामले की जांच


Ghaziabad: गाजियाबाद में पांच साल की बच्‍ची का अपहरण कर गला घोंटकर हत्‍या मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। मृतक बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैवानियत और रेप के ऐसे सच का पता चला है, जिसे जानकर दिल दहल जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, हत्‍या से पहले बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म किया गया। बच्ची के गुप्तांग और शरीर के अन्‍य हिस्‍सों पर चोट और नोचनें के गहरे निशान मिले हैं। बच्‍ची को अगवा करने के कुछ घंटे बाद ही आरोपी ने दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस इस पूरे मामले का कई पहलुओं पर जांच कर रही है। जांच में शामिल पुलिस की छह टीमें अब तक कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी हैं।

इस पूरे मामले में पुलिस का शक करीबी लोगों और नशेड़ियों पर है। घटनास्‍थल के आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज को जब्‍त किया गया है। घर के पास लगे एक सीसीटीवी फुटेज में बच्‍ची खेलते हुए दिखाई दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है। जिसमें वीरवार रात नौ बजे के आसपास बच्ची की मौत होने की बात कही गई है। इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि, शाम करीब सात बजे अपहरण के कुछ ही घंटे बाद बच्‍ची की हत्‍या की गई। हत्‍या के बाद शव को घर से करीब 150 मीटर पीछे फेंका गया था।

पुलिस कर रही चार पहलुओं पर जांच

दुष्‍कर्म और हत्‍या के इस मामले की पुलिस चार पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस करीबी लोगों से पूछताछ करने के अलावा, नशेड़ी और परिवार की रंजिश के बारे में भी छानबीन कर रही है। साथ ही अचानक की गई वारदात के तहत भी जांच की जा रही है। पुलिस ने अब तक छह संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। साथ ही सात-आठ नशेड़ियों से भी पूछताछ हुई है। वहीं, मौके पर सक्रिय मोबाइल नंबरों की जांच हो रही है, कुछ संदिग्ध नंबरों को ट्रेस भी किया जा रहा है। एसपी नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि, पूरे मामले की जांच के लिए छह टीमें लगी हैं। सभी पहलुओं पर बारीकी से छानबीन की जा रही है। संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है। आरोपी अब ज्‍यादा समय तक बच नहीं पाएगा। हम जल्‍द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें