गाजियाबाद

Ghaziabad News: पीटीआई परीक्षार्थियों के लिए राहत भरी खबर, 15 और 16 अक्‍टूबर को इन जिलों के लिए चलेंगी 280 बसें

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 10:27 PM IST

Ghaziabad News: आगामी 15 और 16 अक्‍टूबर को होने वाली पीटीआई परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद से 280 अतिरिक्‍त बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें 15 अक्‍टूबर को सुबह 5 बजे से चलने लगेंगी। बसों का परिचालन सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और अमरोहा जिलों के बीच होगा ।

Image

गाजियाबाद में नई सर्विस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद में करीब 83 हजार परीक्षार्थी पहुंचेंगे परीक्षा देने
  • 15 अक्‍टूबर को सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगा अतिरिक्‍त बसों का परिचालन
  • सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और अमरोहा जिलों के बीच होगा संचालन

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से आगामी 15 और 16 अक्टूबर को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित की जानी है। इस परीक्षा को लेकर शासन और प्रशासन की तरफ से तैयार शुरू हो गई है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) ने राहत भरी खबर दी है। छात्रों की सुविधा के लिए गाजियाबाद से विभिन्‍न जिलों के लिए 280 अतिरिक्‍त बसें चलाई जाएंगी। यह बसें सुबह से लेकर देर रात तक चलेंगी। इससे परीक्षार्थियों को सुविधा मिलेगी। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर तीन से पांच बजे तक परीक्षा है।

इस सुविधा की जानकारी देते हुए यूपीएसआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि, शासन की तरफ से जानकारी दी गई है कि, इस परीक्षा में शामिल होने के लिए इन दो दिनों में गाजियाबाद करीब 83 हजार परीक्षार्थी आएंगे। ये परीक्षार्थी सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और अमरोहा से जिलों से पहुंचेंगे। इसलिए रोडवेज बसों का परिचालन इन जिलों के बीच 15 अक्‍टूबर को सुबह 5 बजे से ही शुरू कर दिया जाएगा।

32.4 हजार परीक्षार्थी का बस से सफर करने का अनुमान

क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि शासन का अनुमान है कि करीब 83 हजार परीक्षार्थियों में से 32.4 हजार परीक्षार्थी बसों द्वारा सफर करेंगे। इन्‍हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की असुविधा न हो, इसलिए अतिरिक्‍त बसों का संचालन किया जा रहा है। परीक्षा के लिए बसों के संचालन हेतु गाजियाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) को नोडल अधिकार नियुक्त किया गया है।

दिवाली पर भी मिलेगी अतिरिक्‍त बस की सुविधा

दीपावली पर घर जाने की तैयारी कर रहे लोगों को इस समय ट्रेन में सीटें नहीं मिल पा रही है। ऐसे में त्‍योहार पर लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए यूपीएसआरटीसी अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। एके सिंह ने बताया कि, 18 से 24 अक्टूबर के बीच विभिन्‍न जिलों के बीच करीब 50 बसों का संचालन किया जाएगा। कई बसें उत्तराखंड भी भेजी जाएंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article