गाजियाबाद

गाजियाबाद में GRP ने पकड़े 128 मोबाइल फोन, कीमत लाखों में; तीन चोर भी गिरफ्त में

Ghaziabad: गाजियाबाद में जीआरपी पुलिस ने चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 128 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 35 लाख 20 हजार रुपए है-

Image

पुलिस ने बरामत किए चोरी के 128 मोबाइल फोन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ghaziabad: गाजियाबाद जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने गैंग के 3 सदस्य रविंद्र,दीपक और गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद इनकी निशानदेही पर 128 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। ये चोर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बरामद किए गए मोबाइल की कीम 35 लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने बरामत किए 128 मोबाइल फोन

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के थाना जीआरपी पुलिस ने इन चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गैंग के 3 सदस्य रविन्द्र, दीपक और गौतम को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद इनकी निशानदेही पर 128 मोबाइल फोन बरामद किए है। ये तीनों चोर मोबाइल फोन चोरी करने के बाद एक अभियुक्त को दिया करते थे और वह उन्हें बांग्लादेश ले जाकर बेचा करता था,जिससे पुलिस मोबाइल फोन का ईएमआई नंबर ट्रेस न कर पाए।

35 लाख 20 हजार कीमत

इस मामले में सीओ जीआरपी सुदेश कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि इन तीनों ने मिलकर बीते 15 दिनों में ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन चोरी किए हैं। इनके पास से 128 मोबाइल फोन बरामद किए गए जिनके अनुमानित लागत 35 लाख 20 हजार रुपए है। वही जिस अभियुक्त को यह चोरी का मोबाइल फोन बांग्लादेश बचने के लिए दिया करते थे उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा। टीम उसकी गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article