गाजियाबाद

इंजीनियरिंग के छात्रों का कमाल, महज इतने रुपये में बना डाला 3D प्रिंटर; देखें Video

गाजियाबाद में इंजीनियरिंग के छात्रों ने कमाल का 3d प्रिंटर बनाया है। इस प्रिंटर से मिनटों में 3d इमेज प्रिंट की जा सकती है। जल्दी ही प्रिंटर को बाजार में उतारा जाएगा, जिससे की छात्रों के साथ ही ऑफिस में काम करने वाले भी इस प्रिंटर का इस्तेमाल कर सकें-

Image

गाजियाबाद में छात्रों ने बनाया 3D प्रिंटर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • इंजिनियरिंग छात्रों का कमाल
  • 19 हजार रुपए में प्रिंटर तैयार
  • मिनटों में प्रिंट होगी 3D इमेज

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छात्रों ने कमाल का प्रिंटर बनाया है। हाईटेक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने महज 19 हजार रुपये के लागत से एक 3D प्रिंटर का आविष्कार किया है। यह प्रिंटर चंद मिनटों बेहतरीन थ्रीडी इमेज प्रिंट करता है। इस मशीन के इस्तेमाल से मिनटों में काजम पर 3D इमेज तराशी जा सकती है। कॉले के 5 छात्रों की एक टीम ने इसे मिलकर बनाया है। वहीं जल्दी ही इसे मार्केट मे उतारने की भी प्लानिंग की जा रही है।

कॉलेज के छात्रों ने बना 3D प्रिंटर

हाईटेक इंजीनियरिंग के छात्र रामसेवक ने बताया कि इसे 5 लोगों की टीम ने मिलकर इसे बनाया है। इस प्रिंटर को बनाने में 19 हजार रुपए का खर्च आया है। यह 3D प्रिंटर आसानी से प्रिंट करता है। कॉलेज के स्तर पर देखें तो यह छात्रों का बनाया हुआ पहला 3D प्रिंटर का प्रोजेक्ट है।

इस प्रिंटर से मिनटों में प्रिंट होगी 3D इमेज

कॉलेज के छात्र रामसेवक ने बताया कि इस 3D प्रिंटर से काम करने के लिए कई प्रोसेस से गुजरना होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 3D पैड में वस्तु की रूपरेखा बनाई जाती है। इसके बाद उसे सॉफ्टवेयर में लेकर जाना होता है। जिसके बाद हमें लेयर पर ध्यान देना होता है।

प्रिंटर को जल्दी मार्केट में उतारने की तैयारी

फिर अंतिम चरण पर प्रोग्रामों के माध्यम से हम उस इमेज को बना पाते हैं। छात्र ने बताया कि इसे जल्द ही मार्केट में उतारने की कोशिश है। जिससे की स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों के साथ ही ऑफिस जाने वाले लोगों को यह3D प्रिंटर आसानी से मिल जाए।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें