गाजियाबाद

Ghaziabad: पिता को फोन कर बोला- बेटी से करा दो शादी वरना कर लूंगा अपहरण, एक घंटे बाद युवती हुई किडनैप

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2022, 10:44 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद में अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्‍यक्ति ने पहले एक किसान को फोन कर धमकी दी कि, अपनी बेटी से मेरी शादी करा दो, नहीं तो अपहरण कर लेंगे। इसके करीब एक घंटे बाद बेटी गायब हो गई। पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Image

गाजियाबाद में युवती का अपहरण।

Ghaziabad: गाजियाबाद में अपहरण का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में पहले पिता को बेटी के अपहरण की धमकी दी गई और फिर एक घंटे के अंदर ही युवती का अपहरण कर लिया गया। इस घटना से डरा पिता कुछ दिनों तक रिश्‍तेदारों के साथ मिल बेटी की तलाश करता रहा, लेकिन जब बेटी नहीं मिली तो पुलिस में मामला दर्ज कराया। पीड़ित पिता ने बताया कि, एक अज्ञात युवक ने उसे फोन कर धमकी दी थी कि, अपनी बेटी से शादी कर दो नहीं तो बेटी का अपहरण कर लेंगे। मना करने के करीब एक घंटे बाद ही बेटी का अपहरण हो गया।

यह पूरी घटना बीते 14 सितंबर का है, लेकिन इस मामले में रिपोर्ट अब दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता व्‍यक्ति किसान हैं, वहीं गायब हुई उनकी बेटी एक कॉलेज की छात्रा है। पीड़ित पिता के अनुसार, 14 सितंबर की शाम को उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि, वह छात्रा से प्रेम करता है उससे शादी करना चाहता है। इसलिए शादी के लिए हां बोल दो, नहीं तो बेटी का अपहरण कर लेंगे। पीड़ित ने कहा कि, मैंने उसे डांट कर फोन रख दिया।

पिता समझता रहा बेटी प्रेमी के साथ भाग गई, लेकिन अब अपहरण की आशंका

शिकायतकर्ता पिता ने बताया कि, इस फोन कॉल के थोड़ी देर बाद उनकी बेटी बाजार से सामान लाने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। इसके बाद परिवार व रिश्‍तेदारों ने युवती को खोजना शुरू किया, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपित के नंबर पर कॉल की, लेकिन वह नंबर बंद मिला। पिता ने पुलिस को बताया कि, पहले मैने सोचा कि उनकी बेटी शायद किसी से प्रेम करती हो और उसी के साथ चली गई होगी, लेकिन उसके कॉलेज और दोस्‍तों से पूछताछ में पता चला कि, उसके पीछे एक युवक पड़ा हुआ था और वह उसे परेशान कर रहा था। पीड़ित ने युवक पर ही बेटी के अपहरण की आशंका व्‍यक्‍त की है। निवाड़ी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपित को जल्‍द ही पकड़ लिया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!