गाजियाबाद

Ghaziabad News: व्यापारी से लूट के मामले में अब तक 52 लाख रुपये बरामद, तीन बदमाश गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2023, 02:34 PM IST

गाजियाबाद में 5 दिसंबर को एक व्यापारी को लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें से दो लोगों को पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार किया और उनका एक साथी सोमवार देर रात को पकड़ा गया। पुलिस को अब तक लूट के कुल 52 लाख रुपये बरामद हो चुके हैं।

Image

व्यापारी से लूट के मामले में एक और आरोपी अरेस्ट (सांकेतिक फोटो)

Ghaziabad News: गाजियाबाद में पुलिस और बदमाश के बीच सोमवार देर रात मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है और 5 दिसंबर को व्यापारी से हुई लूट की रकम से 19.50 लाख बरामद किए गए हैं। सोमवार सुबह भी 2 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था और उनके पास से 32.50 लाख बरामद हुए थे। इस लूट में कुल 52 लाख की रकम अब तक बरामद हो चुकी है और तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

बदमाश ने पुलिस पर चलाई गोली

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार रात एक बदमाश को गिरफ्तार किया। जिसने अपने अन्य साथियों के साथ 5 तारीख को कविनगर थाना क्षेत्र में व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 19 लाख 50 हजार रुपए, एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक कंट्री मेड पिस्टल बरामद की है। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली के 5 तारीख को व्यापारी नितिन से लूट करने वाला मुख्य आरोपी कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर क्षेत्र में है। गाजियाबाद की स्वाट और क्राइम ब्रांच की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने पर मोटरसाइकिल सवार भागने लगा और उसने पुलिस पर गोली भी चलाई।

लूट की रकम से 52 लाख रुपये बरामद

अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक पुलिस ने अपना बचाव करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंद्रवीर उर्फ कलुआ जाट बताया है। पुलिस को उसके कब्जे से 19 लाख 50 हजार रुपए और चोरी की मोटरसाइकिल और एक कंट्री मेड पिस्टल मिली है। इसके दो साथी सौरभ सिरोही और नितिन शर्मा को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार किया था। जिनके साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में नितिन शर्मा को गोली भी लगी थी। इन दोनों के कब्जे से पुलिस ने 32 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए थे। अब तक की कुल रकम की बरामदगी 52 लाख की हो चुकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article