गाजियाबाद

गाजियाबाद: शादी का निमंत्रण नहीं मिलने पर ऐसा गुस्साया पड़ोसी, दूल्हे के पिता को मार दी गोली

गाजियाबाद के लोनी में एक दूल्हे के पिता को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई, क्योंकि उसने बेटे की शादी में पड़ोसी को न्योता नहीं दिया था। इसी बात से नाराज हो शख्स ने हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे के पिता को गोली मार दी।

Image

पीड़ित परिवार

गाजियाबाद में एक शादी में तब विघ्न पड़ गई, जब दुल्हे के पिता को पड़ोसी ने ही गोली मार दी। पड़ोसी इस बात से नाराज था कि पीड़ित परिवार ने उसे शादी का निमंत्रण क्यों नहीं भेजा। इसी बात को लेकर वो दूल्हे के घर में घुसा और पिता को गोली मार दी।

हल्दी की रस्म के दौरान मारी गोली

घटना लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के आसरा सोसायटी का है। पीड़ित शख्त के बेटे की शादी 22 मार्च को होनी है। इसी शादी की हल्दी रस्म के दौरान पड़ोसी ने गोली मारी है। पीड़ित सोनू के बेटे दीपांशु की शादी है। आरोपी वंश, जो उसी सोसाइटी का रहने वाला है, शादी में न्योता न मिलने से नाराज था।

गाजियाबाद पुलिस ने क्या कहा

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम के अनुसार, दूल्हे दीपांशु ने बताया कि वंश घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। जब सोनू ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो वंश ने अपने एक साथी के साथ मिलकरउन पर गोली चला दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल सोनू को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी वंश की तलाश जारी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article