गाजियाबाद

Ghaziabad News: गाजियाबाद में 58 चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद, शहर में लगा भारी जाम

नगर-निगम ने चौराहों पर लगे 58 ट्रैफिक सिग्नल को रविवार की सुबह बंद कर दिए। गाजियाबाद में इस तरह अचानक सिग्नल बंद होने से यातायात व्यवस्था तितर-बितर हो गई। सड़कों पर गाड़ियां आड़े-तिरछे फंस कर रह गईं। इस कारण रविवार को लोग दिनभर लंबे जाम में फंसे रहे।

Image

गाजियाबाद में 58 चौराहों पर सिग्नल बंद

Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर-निगम ने चौराहों पर लगे 58 ट्रैफिक सिग्नल को रविवार की सुबह बंद कर दिए। इस तरह अचानक सिग्नल बंद होने से यातायात व्यवस्था तितर-बितर हो गई। सड़कों पर गाड़ियां आड़े-तिरछे फंस कर रह गईं। इस कारण रविवार को लोग दिनभर लंबे जाम में फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस की कोशिशों के बाद भी सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर गाड़िया रेंगती रहीं।

साल 2017 में नगर निगम ने शिव शक्ति ड्रीम होम्स के साथ बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर ( बीओटी ) के तहत 58 चौराहे पर ट्रैफिक सिग्ननल लगाने और देखरेख का करारा किया था। इसके बदले में इस कंपनी को अगल-अलग जगहों पर यूनिपोल पर ऐड लगाने का काम मिला था।

कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ रिन्यू

लेकिन नगर-निगम ने 6 साल बाद कंपनी के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू नहीं किया, जिसके बाद मामला कोर्ट में चला। नगर-निगम ने कॉन्ट्रै्क्ट खत्म होने पर शनिवार की रात कंपनी के 58 युनिपोल काट लिए।

58 चौराहों के ट्रैफिक सिग्नल बंद

इसके बाद रविवार की सुबह कंपनी ने 58 चौराहों के ट्रैफिक सिग्नल बंद कर दिए। इस वजह से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। यहां लगी ट्रैफिक जैम से जीटी रोड, रमतेराम रोड, राजनगर एक्सटेंशन और इंदिरापुरम में जाम लगा रहा।

पुलिस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

ट्रैफिक व्यवस्था के गड़बाड़ाने से पुराना बस अड्डा, लालकुआं और हापुड़ चुंगी पर भी गांड़ियां फंसी रहीं। हालांकि, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में डटे रहें। लेकिन, इसके बावजूद सड़कों पर जाम लगा रहा। इसे लेकर गाजियाबाद पुलिस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। पोस्ट में लिख गया कि ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसे ठीक होने में दो से तीन दिनों का समय लग सकता है।

नगर-निगम खुद करेंगा सिग्नल कंट्रोल

इसे लेकर नगर आयुक्त ने बताया कि कंपनी को 24 घंटे के अंदर ट्रैफिक सिग्ननल का कंट्रॉल देने को कहा गया है। वहीं लोकसभा चुनाव तक निगम ट्रैफिक सिग्ननल खुद कंट्रोल करेगा। इसके बाद काम दूसरी कंपनी को दिया जाएगा। जिसके बाद आईटीएमएस योजना पर काम शुरू किया जाएगा। हालांकि, इन सब में करीब 7 से 8 महीने का समय लगेगा। इस योजना के तहत अलग-अलग चौराहों पर कैमरे लगाए जाएंगे, जिसे निगम में बन रहे कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।

सोमवार बढ़ सकता है जाम

रविवार के बाद सोमवार को ट्रैफिक जाम के बढ़ने की उम्मीद है। इस दिन सभी सरकारी और निजी कंपनी खुलेंगे। ऐसे में ट्रैफिक सिग्ननल के बंद होने से लोगों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

नगर-निगर के पक्ष में कोर्ट का फैसला

इस पर नगर आयुक्त कहना है कि कंपनी के साथ करार खत्म होने के बाद नवीकरण अभी नहीं किया गया है। कोर्ट का फैसला निगम के पक्ष में है। जिसके बाद भी यूनिपोल गाटे गए हैं। इस पर कंपनी के एमडी का कहना है कि ट्रैफिक सिग्ननल के बदले विज्ञापन मिलता है। यूनिपोल काटकर विज्ञापन बंद कर दिए गए हैं। पैसों के बिना ट्रैफिक सिग्ननल कैसे हो सकता है। इसे लेकर अभी हमारा मामला सुप्रीम कोर्ट में है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article