Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक शख्स ने खुद को आईआरएस अधिकारी बताकर महिला डीएसपी अधिकारी के शादी कर ली। सच सामने आने पर महिला पुलिस अधिकारी ने गाजियाबाद पुलिस में धोखे से शादी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। महिला अधिकारी की तहरीर पर गाजियाबाद पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दोनों की शादी मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। महिला शामली के थानाभवन क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात है और उनका नाम श्रेष्ठा ठाकुर
आईआरएस अधिकारी बताकर की शादी
पीड़िता महिला अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर 2012 बैच की पीपीएस अधिकारी है। वह आरोपी पति से मैट्रिमोनियल साइट के जरिए मिली थी। साइट पर आरोपी ने खुद को 2008 बैच का आईआरएस अधिकारी बताया था। इसके साथ उसने अपनी तैनाती के बारे में कहा था कि वह रांची में डिप्टी कमिश्नर पद पर तैनात है। इस आरोपी का नाम रोहित है। महिला अधिकारी और उनके परिजनों ने इस ठग की जांच पड़ताल भी की थी। ठग ने आईआरएस अधिकारी के जैसा नाम होने का फायदा उठाया। महिला पुलिस अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर से आरोपी ठग की शादी वर्ष 2018 में हुई थी। शादी के बाद जब महिला अधिकारी को सच्चाई पता लगी तो उन्होंने परिवार को चलाने की कोशिश की लेकिन आरोपी महिला अधिकारी के नाम पर धोखाधड़ी करता रहा। यहां तक की महिला अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 15 लाख रुपये भी निकाले। इस सबसे परेशान महिला अधिकारी ने आरोपी ठग से तलाक लिया।
धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज
तलाक के बाद भी पर उनके नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करता रहा। महिला अधिकारी से तलाक के बाद भी आरोपी में कोई सुधार नहीं आया है। वह उनके नाम पर लोगों से पैसे ऐंठता रहा और ठगी करता रहा। जानकारी के अनुसार आरोपी ने दूसरी शादी कर ली है, लेकिन फिर भी महिला अधिकारी को परेशान कर रहा है। इन सभी घटनाओं से परेशान होकर महिला अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर ने आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला अधिकारी ने फर्जी आईआरएस अधिकारी बनकर धोखे से शादी करने, उत्पीड़न और उनके नाम पर धोखे धड़ी कर पैसे ऐंठने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर गाजियाबाद पुलिस ने आरोपी ठग को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है।
