गाजियाबाद

डेटिंग एप से हुई दोस्ती, सेक्स चैट और फिर शादी तक पहुंची बात; 22 लाख ठगकर गायब ऑनलाइन प्रेमी

ऑनलाइन शॉपिंग तक तो ठीक था, सोशल मीडिया पर दोस्ती भी कुछ हद तक समझ में आती है। लेकिन ऑनलाइन डेटिंग में भी लोग ठगे जा रहे हैं। गाजियाबाद की एक युवती से ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए मिले कथित दोस्त ने शादी का झांसा देकर 22 लाख रुपये ठग लिए।

Image

युवती से डेटिंग एप के जरिए फ्रॉड (फोटो - मेटा AI)

Photo : Times Now Digital

आजकल के युवा सबकुछ ऑनलाइन ही हासिल कर लेना चाहते हैं। ऑनलाइन दोस्ती की खातिर कई बार सीमा लांघ जाते हैं। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है। यहां एक लड़की की डेटिंग एप के जरिए एक युवक से ऑनलाइन दोस्ती हुई, फिर प्यार भरी बातें होने लगीं, लेकिन जल्द ही यह दोस्ती और प्यार उस लड़की को भारी पड़ गया। दरअसल स्वयं को NSA में डेटा एनालिस्ट बताने वाले युवक के ऑनलाइन प्यार के जाल में फंसी युवती को उसके डिजिटल प्रेम में धोखा देकर लाखों लूट लिए।

डेटिंग ऐप के जरिए मिले युवक से लड़की की दोस्ती बढ़ती चली गई। दोनों के बीच सेक्स चैट होने लगा और फिर शादी के वादे भी होने लगे। इस बीच युवक ने लड़की से कई बार बहाने बनाकर कुल 22 लाख रुपये से ज्यादा अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। इस बीच लड़की को युवक पर शक भी हुआ, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

शक होने पर जब वह युवक से मिलने उसके बताए दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव के पते पर पहुंची, तो यह पता फर्जी निकला। अब तक युवती को ठगी का एहसास हो चुका था। उसने साइबर थाने में FIR दर्ज करवाई। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच कर रहे हैं।

कोटा का रहने वाला

मामला गाजियाबाद में सिहानीगेट थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली युवती की एक डेटिंग एप के जरिए दिल्ली के आकाश अग्रवाल नाम के लड़के से दोस्ती हुई। युवती ने बताया कि पांच जुलाई को दोनों के बीच एप के जरिए बातचीत शुरू हुई थी। आकाश ने स्वयं को एनएसए में डेटा एनालिस्ट बताया और कहा कि वह मूल रूप से राजस्थान में कोटा का रहने वाला है। उसने तो यहां तक बताया था कि उसके पिता सेना में हैं और अभी लद्दाख में पोस्टेड हैं।

शातिर युवक ने लड़की को इमोशनल करके अपने जाल में बुरी तरह से फंसा लिया। उसने बताया कि उसका प्रमोशन होने वाला है। इसी चक्कर में उसका बैंक खाता 10 जुलाई से 3 अगस्त तक फ्रीज रहेगा। दोनों के बीच बातचीत भी होती रही, लेकिन जब वह सेक्स चैट करने लगा तो लड़की ने नाराजगी जताई। हालांकि, जल्द ही दोनों के रिश्ते फिर से सामान्य हो गए।

मां के अंतिम संस्कार के नाम पर भी ठगी

एक दिन तो शातिर युवक ने लड़की को बताया कि उसकी मां का निधन हो गया है। उसने मां के अंतिम संस्कार के नाम पर भी युवती से 11 हजार रुपये लिए। बाद में उसने अपने बीमार पड़ने, पिता को हार्ट अटैक आने और उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाने के नाम पर 22 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article