न्यूजीलैंड में रूट पर साउथ आइलैंड के कुछ बहुत ही खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। कैंटरबरी के मैदानी इलाकों से होकर ट्रेन वैमाकरिरी नदी के किनारे-किनारे चलती है और फिर पहाड़ों की सैर कराती है।
स्विटजर्लैंड की ग्लेशियर एक्सप्रेस दुनियाभर में मशहूर है। यह ट्रेन स्विस आल्प्स के कुछ बहुत ही खूबसूरत जगहों के दर्शन कराते हुए कई दर्रों को पास करते हुए सुरंगों से भी गुजरती है। इस रूट में कुल 91 सुरंगें और 291 ब्रिज शामिल हैं।
इस यात्रा को दुनिया की सबसे खूबसूरत ट्रेन जर्नी भी कहा जाता है। यह ट्रेन यात्रा फ्लैयम में समुद्र तल के स्तर से शुरू होकर मिर्डाल पहाड़ पर 2841 फीट की ऊंचाई तक लेकर जाती है।
19वीं सदी में अंग्रेजों ने चाय और कॉफी के एक्सपोर्ट के लिए इस रेल लाइन का निर्माण किया था। इस रूट पर चाय के बागानों के साथ ही दूर-दराज के गांव, हरे-भरे पहाड़ और झरने देखने को मिलते हैं।
इस यात्रा में आपको न सिर्फ ऐतिहासिक शहर देखने को मिलेंगे, बल्कि आधुनिक शहर और शानदर कोस्टलाइन भी देखने को मिलेगी। यह एशिया के सबसे पॉपुलर ट्रेन राइड्स में से एक है।
यह दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची ट्रेन यात्रा है। जो एंडीज पर्वत माला में 16 हजार फीट की ऊंचाई पर है। पेरू में माचू-पिचू के बाद अगर आपको कुछ याद रहेगा तो वह यह ट्रेन यात्रा है।
यूके में स्कॉटलैंड अपने आप में बड़ा ही खूबसूरत देश है। यहां वेस्ट हाईलैंड लाइन ग्लास्गो से मैलाइग तक जाती है। इस ट्रेन यात्रा की यादें हमेशा के लिए आपके जेहन में बस जाएंगी।
नीलगिरी माउंटेन रेलवे का सफर आपको दक्षिण भारत में नीलगिरी की पहाड़ियों के खूबसूरत दर्शन कराएगा। नीलगिरी माउंटेन रेलवे यूनेस्को की धरोहरों में शामिल है।