गाजियाबाद

Bulandshahr News: शादी समारोह में घिनौनी हरकत, रोटी पर थूक लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया शख्स

Bulandshahr News: बुलंदशहर में एक शादी समारोह के दौरान तंदूर रोटी पर थूक लगाकर परोसने का मामला सामने आया है। तंदूर के पास काम कर रहा एक कारीगर हर रोटी को तंदूर में डालने से पहले अपने थूक से गीला करते हुए पकड़ा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Bulandshahr News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दलित परिवार के शादी समारोह में 'थूक जिहाद' का बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना गांव में विक्रम कुमार बाल्मीकि की बेटी की शादी के दौरान बारातियों के लिए तैयार की जा रही तंदूरी रोटियों पर थूक लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इस घटना की जानकारी मिलते ही समारोह स्थल पर सन्नाटा छा गया, जिसके बाद बारातियों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।

शादी में आमंत्रित मेहमान ने बनाया वीडियो

चश्मदीदों के अनुसार, शादी का आयोजन धूमधाम से चल रहा था। विक्रम कुमार ने अपनी बेटी की शादी के लिए गांव के सभी लोगों को आमंत्रित किया था। दावत का समय होने पर मेहमान खाने के लिए इकट्ठा हुए, लेकिन तंदूर के पास काम कर रहे एक कारीगर ने हर रोटी को तंदूर में डालने से पहले अपने थूक से गीला किया, जो किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी दानिश नाम का युवक बिना किसी हिचकिचाहट के यह घिनौना काम कर रहा था।

वीडियो बनाने वाले शख्स ने बताया, "मैं शादी में आमंत्रित था। वहां पहुंचा तो खाना परोसने का समय हो गया। तंदूर के पास जाकर देखा तो दानिश हर रोटी पर थूक रहा था। मैंने फोन निकाला और पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। यह देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए।" वीडियो वायरल होते ही समारोह में मौजूद सैकड़ों लोग भड़क उठे। उन्होंने खाने को फेंक दिया और आरोपी को घेर लिया। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ता ने तहरीर में लिखा, "मेरे गांव में विक्रम कुमार बाल्मीकि की लड़की की शादी थी, जिसमें मैं भी आमंत्रित था। मैंने वहां देखा कि रोटी बना रहे कारीगर दानिश पुत्र नजीर, निवासी मोहल्ला पठान टोला, पहासू, हर रोटी बनाते समय तंदूर पर थूक रहा था। मैंने इसकी वीडियो अपने फोन में कैद कर ली है। इससे सर्व हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और सभी लोगों में आक्रोश है। कृपया सख्त कानूनी कार्रवाई करें।" एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 272 (खाद्य पदार्थों में मिलावट), 295-ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article