गाजियाबाद

Ghaziabad News: यूट्यूब पर सीखा वर्चुअल नंबर तैयार करना फिर कॉल कर अपने अमीर मौसा से ही मांग ली लाखों की रंगदारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 07:58 PM IST

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एक कारोबारी को धमकी देकर रंगदारी मांगने के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। रंगदारी मांगने वाला आरोपी पीड़ित का ही रिश्‍तेदार निकला। पीड़ित कारोबारी आरोपी का सगा मौसा है। उसने अपने एक दोस्‍त के साथ मिलकर धमकी देकर 15 लाख रुपये मांगे थे।

Image

कारोबारी को धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपी ने अपने मौसा को पैसों से भरा बैग ले जाते देखा था
  • आरोपी ने छेनू गैंग के नाम पर धमकी देकर मांगी थी रंगदारी
  • पुलिस ने आरोपी को शहीद नगर मेट्रो के पास से दबोचा

Ghaziabad News: गाजियाबाद के शहीद नगर में एक करोबारी से छेनू गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। कारोबारी से रंगदारी मांगने वाला कोई गैंगस्‍टर नहीं, बल्कि पीड़ित का ही रिश्‍तेदार निकला। पीड़ित कारोबारी आरोपी का सगा मौसा है। साहिबाबाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को शहीद नगर मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, स्कूटी, तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया है। जांच में पता चला कि, आरोपी ने यूट्यूब पर सीख कर वर्चुअल नंबर तैयार किया और फिर अपने मौसा से गैंगस्‍टर के नाम पर 15 लाख रुपये रंगदारी मांग ली। आरोपी ने कारोबारी को डराने के लिए घर पर फायरिंग भी की।

पुलिस क्षेत्राधिकारी साहिबाबाद स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि, जांच के दौरान पता चला कि रंगदारी मांगने के इस मामल में एक रिश्‍तेदार का ही हाथ है। जिसके बाद पीछा कर आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी की पहचान दिल्‍ली के विजय मोहल्ला जाफराबाद निवासी 21 वर्षीय महसीन के रूप में हुई है। इस आरोपी ने शहीद नगर के कारोबारी जमील अहमद को 16 से 19 सितंबर के बीच कई बार व्हाट्सएप कॉल व वाइस मैसेज भेजकर 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।

आवाज बदलकर आरोपी देता था धमकी

स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि, आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि, उसने कई बार अपने मौसा को बैग में पैसा ले जाते देखा था। उसे लगता था कि, किसी गैंगस्‍टर के नाम पर धमकी देने पर वो डर जाएंगे और पैसे दे देंगे। इसलिए उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई। आरो‍पी ने पहले यूट्यूब पर वर्चुअल नंबर तैयार करना सीखा और फिर एप के मदद से व्हाट्सएप का विदेशी नंबर तैयार कर जमील से रंगदारी मांगी। इससे पीड़ित कारोबारी को लगा कि उससे किसी ने विदेश से रंगदारी मांगी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी जब भी कॉल करता तो अपनी आवाज को बदलकर भारी कर लेता। आरोपी ने खुद को छेनू गिरोह का सदस्‍य फहीम बताया था। अब पुलिस आरोपी के फरार साथी की तलाश कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article