गाजियाबाद

Ghaziabad Car Fire: गाजियाबाद में धूं-धूं कर जली कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

Ghaziabad Car Fire: गाजियाबाद में एक चलती कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग जलकर खाक हो गई। मसूरी थाना क्षेत्र जेल चौकी अंतर्गत गांव सिकरोडा अंडर पास के ऊपर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में आग लगते ही कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

Image

गाजियाबाद कार आग

Photo : Times Now Digital

Ghaziabad Car Fire: गाजियाबाद में एक चलती कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग जलकर खाक हो गई। मसूरी थाना क्षेत्र जेल चौकी अंतर्गत गांव सिकरोडा अंडर पास के ऊपर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में आग लगते ही कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।

कैसे लगी आग?

कार में आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से कार में आग लगी।

जूतों के शोरूम में लगी थी आग

दो दिन पहले दिल्ली के शाहीनबाग स्थित जूतों के शोरूम में आग लगने से हड़कंप मच गया था। आग की वजह से इलाके में यातायात बुरी तरह बाधित हो गया था। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया था शुरुआत में आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियों को भेजा गया था, लेकिन बाद में 12 गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया था।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article