शहर

Ghaziabad: ट्रोनिका सिटी में डबल मर्डर, पत्नी और दोस्त के रिश्ते पर शक, पति बना हत्यारा

गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं।

Image

गाजियाबाद में डबल मर्डर

Ghaziabad Double Murder: गाजियाबाद से डबल मर्डर की वारदात सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पड़ोसियों व परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

पत्नी और प्रेमी की हत्या

यह वारदात ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के रामपार्क इलाके में हुई है। पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात करीब 12:40 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि बुद्ध बाजार इलाके में झगड़ा हुआ है, जिसमें दो लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को राशिद नामक व्यक्ति के घर में उसकी पत्नी शबनम (लगभग 36 वर्ष) और फहीम (लगभग 32 वर्ष) के शव पड़े मिले।

शुरुआती जांच में पता चला है कि कि फहीम, राशिद का दोस्त था और उसके शबनम के साथ कथित प्रेम संबंध थे। राशिद इसका विरोध करता था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले तीनों ने साथ बैठकर खाना खाया था। जिसके बाद किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया और राशिद ने दोनों को गोली मार दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई हैं और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए जा रहे हैं। परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article