शहर

भदोही में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, सोशल मीडिया पर शेयर किया अश्लील वीडियो

Bhadohi Gang Rape: उत्तर प्रदेश भदोही में नाबालिग लड़की के साथ तीन किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Image

भदोही में सामूहिक दुष्कर्म

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bhadohi Gang Rape: यूपी में महिलाओं और बेटियों के साथ ज्यादती के मामले बढ़ते जा रहे हैं। खासकर, छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई हैं। क्राइम पर कंट्रोल के दावों के बीच भदोही में तीन नाबालिग लड़कों ने 16 वर्षीय लड़की से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने कहा कि 15 से 17 साल की उम्र के तीन लड़कों को हिरासत में लिया गया है।गोपीगंज के थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एक जून को लड़की पड़ोस की एक दुकान पर गई थी, तभी तीनों लड़के उसे जबरन एक कमरे में ले गए और एक-एक कर उससे रेप किया।

रेप का वीडियो बनाकर पोस्ट किया

सिंह ने कहा कि उन्होंने कृत्य का एक वीडियो बनाकर लड़की को धमकाया। थाना प्रभारी ने कहा कि किशोर फिर से दबाव बनाकर किशोरी को दुकान पर बुलाने का प्रयास कर रहे थे पर वह दुकान पर नहीं गई, जिसके बाद तीनों किशोरों ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। उन्होंने बताया कि जब पीड़िता के परिवार को घटना के बारे में पता चला तो वे पुलिस के पास पहुंचे और तीनों किशोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

सिंह ने बताया कि लड़की को शुक्रवार को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया जबकि तीनों लड़कों को मिर्जापुर जिले के किशोर गृह में भेज दिया गया है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article