शहर

Kochi Fire Accident: श्मशान बना मकान, आग में जिंदा जलकर राख हो गए परिवार के 4 लोग

केरल को कोच्चि शहर में एक घर में लगी आग की चपेट में आने से परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

Image

प्रतिकात्मक फोटो

Photo : BCCL

कोच्चि: कोच्चि में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अंगदिक्कादावु इलाके में एक घर में आग लगने से दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार सदस्यों की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार यह घटना तड़के हुई। उन्होंने बताया कि आग घर की दूसरी मंजिल पर लगी |

बुजुर्ग महिला की बची जान

अग्निशमन सेवा के एक कर्मी ने कहा कि हमें सुबह 5.20 बजे फोन आया। जब हमारी टीम घर पहुंची, मकान में आग लगी हुई थी। उस समय तक चारों लोगों की जलकर मौत हो गई थी। हादसे के वक्त एक बुजुर्ग महिला नीचे सो रही थीं और उन्हें पास के एक घर में ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि वैज्ञानिक जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा।

आग लगने का कारण संदिग्ध

एक साथ परिवार के चार लोगों की मौत से मातम पसरा हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सुबह तड़के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे होंगे। इसी दौरान शॉर्ट शर्किट या अन्य कारणों से आग धधक पड़ी होगी। इससे पहले घर के अंदर मौजूद लोग कुछ समझ पाते आग ने पूरे कमरे और आसपास के क्षेत्र को आगोश में लिया होगा। चूंकि, घर की दूसरी मंजिल पर घटना घटी है ऐसे में अन्य रास्तों से निकलने का ऑप्शन नहीं बचा होगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें