शहर

क्राइम का गढ़ बना बलिया, किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म; दोस्तों ने ही बारी-बारी से लूटी आबरू

उत्तर प्रदेश के बलिया में एक नाबालिग लड़की से उसके ही चार नाबालिग दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

Image

बलिया में गैंग रेप

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुख्य बातें

  • बलिया में नाबालिग लड़की से चार नाबालिग लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया
  • चारों दोस्‍तों ने लड़की से बारी-बारी किया दुष्कर्म

  • पुलिस के हिरासत में तीन आरोपी
  • बलिया जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बच्चियों से छेड़छाड़ और रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा सामने आए मामले में एक नाबालिग लड़की से उसके ही चार नाबालिग दोस्तों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है और यहीं के एक स्कूल में पढ़ती है। बलिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गिरिजेश सिंह ने बताया कि पढ़ाई के दौरान नाबालिग लड़की की एक अन्य नाबालिग लड़के से दोस्ती हो गयी और वह 21 जून को अपराह्न में उससे मिलने गयी थी।

    दोस्‍तों ने लड़की से बारी-बारी किया दुष्कर्म

    उन्होंने बताया कि आरोपी नाबालिग लड़की को एक मकान में ले गया, जहां उसके अलावा उसके तीन अन्‍य दोस्‍तों ने लड़की से बारी-बारी दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की को घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

    सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनकी शिकायत पर मुख्‍य आरोपी के अलावा तीन अन्य आरोपी नाबालिगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (ए) (सामूहिक दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया।

    तीन आरोपी गिरफ्तार

    उन्होंने बताया कि सभी आरोपी 15 से 17 वर्ष की आयु के बीच के हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को सोमवार को हिरासत में लेकर स्थानीय न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को सुधार गृह में भेज दिया गया। पुलिस एक अन्य आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

    (इनपुट-भाषा)

    Pushpendra kumar
    पुष्पेंद्र कुमारauthor

    पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

    और पढ़ें
    End of Article
    Subscribe to our daily Newsletter!

    संबंधित खबरें