शहर

100, 120, 140 की रफ्तार...कार से भिड़ी कार; कोई मुझे बचा लो प्लीज! 4 दोस्तों की ऐसे गई जान

राजस्थान के उदयपुर में पिछले दिनों हुई 4 दोस्तों की मौत का वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी कार 100 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सड़क पर दौड़ रही है और उसी दौरान अचानक हादसा होना दिख रहा है।

Image

उदयपुर हादसा

उदयपुर में शनिवार को कार एक्सीडेंट में 4 दोस्तों की मौत के पहले का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें कार की स्पीड 100, 120, 140 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब दिखाई दे रही है। इसी दौरान यह भयंकर हादसा होता है। इसी वीडियो में यह आवाज आती है 'कोई हमें बचा लो' ,'कार के अंदर फंसा हुआ हूं' क्या कोई सुन रहा है? भाई अंदर फंसा हूं, 'कोई बचा लो', भाई कोई मुझे बचा लो, मुझे सांस नहीं आ रही है। भाई कोई मुझे बाहर निकालो! हालांकि, वीडियो काफी विचलित करने वाला है। लिहाजा, हम आपको वीडियो नहीं दिखा सकते है।

दोस्त के बर्थडे पर जिंदगी को कहा अलविदा

दरअसल, बरकत कॉलोनी निवासी अयान का 16 जनवरी को बर्थडे था। वो अपने 5 दोस्तों के साथ सवीना इलाके में नेला तालाब के पास ‘महफिल-ए-मिलाद’ कार्यक्रम में गया था। इसके बाद कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर चाय पीने के लिए सभी दोस्त कार में सवार होकर निकले थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी काफी तेज रफ्तार में चल रही थी और सभी दोस्त एक दूसरे बात कर रहे थे। हालांकि, गाड़ी की रफ्तार तेज होने पर एक साथी ने चालक को धीमी गति से चलने का आग्रह करता है, लेकिन वो बात को अनसुना करता हुआ स्पीड में गाड़ी भगा रहा होता है। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी को देखकर वह नियंत्रण खो देता है और सामने वाली गाड़ी से आमने-सामने की टक्कर हो जाती है।

हादसा इतना भयानक था कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गईं और आगे का हिस्सा पूरी तहर क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों गाड़ियों में सवार करीब 6 लोग बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान गाड़ी के अंदर फंसे घायलों ने लोगों से मदद भी मांगी। हालांकि, लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां 4 दोस्तों को मृत घोषित कर दिया गया।

140 की स्पीड पर थी कार

सामने आये वीडियों में साफ दिख रहा है कि शेर मोहम्मद कार को 100 से 120 और फिर 140 की स्पीड से भगा रहा है। वीडियो शुरू होने के महज 1 मिनट 10 सेकेंड बाद ही कार हादसे का शिकार हो गई। हालांकि, पीछे बैठा एक युवक 140 की स्पीड पर गाड़ी चलाने से मना करता रहा। शनिवार सुबह 3 बजे दो कारों की टक्कर में 4 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article