शहर

महाराष्ट्र के भंडारा में ट्रक और कार की टक्कर, पांच लोगों की मौत; चार घायल

महाराष्ट्र के भंडारा में एक ट्रक की टक्कर से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई और चार लोगों गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वे सभी एक शादी समारोह से वापस आ रहे थे।

Image

(सांकेतिक फोटो-Istcok)

भंडारा : जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक की एक कार से टक्कर में चार महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पौनी तालुक के राज्य राजमार्ग पर अद्यल गांव में हुआ। उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग कोंधा गांव में विवाह समारोह से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने कहा कि हादसे में एक दंपति और मां-बेटी सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक छत्तीसगढ़ निवासी 40 वर्षीय दुर्गेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पालघर में पत्नी की हत्या

पालघर जिले में एक निर्माण स्थल पर अपनी पहली पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने के बाद अपनी दूसरी पत्नी और बच्चों के साथ फरार हुए एक प्रवासी मजदूर को नवी मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुन्ना ब्रह्मदेव यादव (28) ने पीड़िता के कथित विवाहेतर संबंध को लेकर हुए विवाद के बाद यह अपराध किया। पुलिस ने यह भी बताया कि यादव की दूसरी पत्नी को भी हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता आरती उर्फ सपना कुमारी (19) और आरोपी, जो बिहार का रहने वाला है, प्रवासी मजदूरों के एक परिवार से हैं जो विरार क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत में काम करता है।

यादव अपनी दो पत्नियों और बच्चों के साथ 17 अप्रैल को इस इलाके में आया था। जब यादव 21 अप्रैल को काम पर नहीं आया, तो निर्माण ठेकेदार ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस उपायुक्त सुहास बावाचे ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ठेकेदार को बाद में आरती का शव चोट के निशानों के साथ मिला और उसने पुलिस को बुलाया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article