शहर

MP : अजयगढ़ में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन कुएं में मिट्टी धंसने से 5 मजदूर दबे; निकाले गए 2 शव

मध्य प्रदेश के पन्ना में निर्माणाधीन कुएं में काम कर रहे पांच मजदूर अचानक मिट्टी धंसने से उसके नीचे दब गए, जिसमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं।

Image

पन्ना के अजयगढ़ में निर्माणाधीन कुएं में मिट्टी धंसने से 5 मजदूर दबे

पन्ना : जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कुएं का निर्माण चल रहा था। कई मजदूर काम में लगे थे। तभी अचानक निर्माणाधीन कुएं का हिस्सा धंस गया। इस हादसे में काम कर रहे मजदूर मिट्टी के मलबे के नीचे दब गए। जिसमें पांच मजदूरों की मौत हुई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिहारपुरवा में एक कुएं के निर्माण का काम चल रहा था। अचानक यहां निर्माणाधीन कुएं का बड़ा हिस्सा धंसा गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर एक ही यादव परिवार के सदस्य हैं और लंबे समय से कुआं खोदने का काम कर रहे थे। काम के दौरान अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर गिर गई, जिससे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

रेस्क्यू टीमें ने निकाले दो शव

रेस्क्यू टीम द्वारा अब तक दो मजदूरों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि अन्य मजदूरों को निकालने के लिए राहत कार्य लगातार जारी है। बताया गया है कि यह निजी कुआं है जिसका निर्माण कराया जा रहा था। इस काम में गाव के ही लोग लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया और कुएं के अंदर मौजूद लोग उसकी चपेट में आ गए। पूरे इलाके में चीख-पुकार की आवाजें गूंजने लगीं। लोग राहत बचाव के काम में लग गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों की मदद से मिट्टी को हटाया गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article