शहर

International Women's Day: भारत की पहली महिला CM कौन थीं? जानें किन राज्यों में महिला मुख्यमंत्री ने किया राज

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज हम भारत की राजनीति में महिलाओं की अहम भूमिका के बारे में बात करेंगे। देश की पहली महिला मुख्यमंत्री से लेकर आज तक कई महिलाओं ने अलग-अलग राज्यों का नेतृत्व किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और राजस्थान जैसे राज्यों में महिला मुख्यमंत्री बन चुकी हैं।

Image

भारत के इन राज्यों में रही हैं महिला मुख्यमंत्री

International Women Day 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को महिलाओं और उनके योगदान को सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। भारत की राजनीति में भी कई महिलाओं ने बड़ा मुकाम हासिल किया और अपनी मजबूत पहचान बनाई। देश की पहली महिला मुख्यमंत्री से लेकर आज तक कई महिलाओं ने अलग-अलग राज्यों की कमान मजबूती से संभाली है। उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल, बिहार, राजस्थान और तमिलनाडु जैसे राज्यों में महिलाओं ने पहली मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रचा है। इन महिला नेताओं ने यह साबित किया कि महिलाएं भी देश और राज्यों का नेतृत्व करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

सुचिता कृपलानी - यूपी

सुचेता कृपलानी भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी थीं। वे 1963 में उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं और 1967 तक राज्य की कमान संभाली। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन और संविधान सभा में भी अहम भूमिका निभाई। सुचिता कृपलानी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि देश के किसी भी राज्य की पहली महिला सीएम थीं। उस दौर में किसी महिला का मुख्यमंत्री पद संभालना भारतीय राजनीति में महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना गया। यूपी की दूसरी महिला मुख्यमंत्री मायावती रहीं, जिन्होंने तीन बार राज्य की सीएम पद की कमान संभाली।

नंदिनी सत्पथी - ओडिशा

नंदिनी सत्पथी ओडिशा की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। वे भारत की दूसरी महिला सीएम बनी थीं। उन्होंने 1972 से 1976 तक ओडिशा की कमान संभाली। नंदिनी सत्पथी को ओडिशा की आयरन लेडी भी कहा जाता है। खास बात ये भी है कि उन्होंने अपने 52 साल के राजनीतिक करियेर में एक भी चुनाव में हार का सामना नहीं किया।

शशिकला काकोडकर - गोवा

शशिकला काकोडकर गोवा की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने 1973 में राज्य की कमान संभाली। 1979 तक वे गोवा की सीएम रहीं। उन्होंने राज्य के विकास और क्षेत्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाई।

अनवरा तैमूर - असम

अनवरा तैमूर असम राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने 6 दिसंबर 1980 से 31 जून 1981 तक इस पद का कार्यभार संभाला। उनके बाद असम में अब तक कोई महिला सीएम नहीं बनीं। अनवरा तैमूर देश की पहली मुस्लिम महिला मुख्यमंत्री भी हैं।

जानकी रामाचंद्रन - तमिलनाडु

जानकी रामचंद्रन भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री और तमिलनाडु की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं। उन्होंने 1988 में तमिलनाडु की सीएम के रूप में कार्यभार संभाला। उनका कार्यकाल सिर्फ 23 दिन का ही रहा, लेकिन तमिलनाडु की पहली महिला मुख्यमंत्री के तौर पर उनका नाम इतिहास में दर्ज हो गया। तमिलनाडु की दूसरी महिला सीएम जयललिता रहीं। जिन्होंने तीन बार राज्य की कमान संभाली।

राजिंदर कौर भट्ठल - पंजाब

राजिंदर कौर भट्ठल पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। हालांकि उनका कार्यकाल ज्यादा लंबा नहीं रहा। उन्होंने 21 नवंबर 1996 से 12 फरवरी 1997 तक ही मुख्यमंत्री का पदभार संभाला।

रबड़ी देवी - बिहार

राबड़ी देवी 1997 में बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने 2005 के बीच राज्य की कमान संभाली। वे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी हैं।

सुषमा स्वराज - दिल्ली

दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज थी। हालांकि उनका कार्यकाल ज्यादा लंबे समय तक नहीं रहा था। सुषमा स्वराज ने 12 अक्तूबर 1998 से 3 दिसंबर 1998 तक दिल्ली की कमान संभाली। सीएम बनने से पहले वे अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में दो बार मंत्री रह चुकी थी। सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित बनीं। जिन्होंने 1998 से 2013 तक दिल्ली का नेतृत्व किया। दिल्ली में अब तक चार महिला सीएम बन चुकी हैं। जिनमें आतिशी और रेखा गुप्ता का नाम शामिल हैं।

उमा भारती - एमपी

मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री उमा भारती हैं। उन्होंने 2003 में सीएम पद का कार्यभार संभाला और 259 दिनों तक राज्य की सीएम रहीं। उमा भारती राज्य की राजनीति में एक प्रभावशाली महिला नेता के तौर पर जानी जाती हैं।

वसुंधरा राजे - राजस्थान

वसुंधरा राजे राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दो बार राज्य का सीएम पद संभाला। पहली बार वे 2003 में राजस्थान की सीएम बनी और 2008 तक राज्य का नेतृत्व किया। जिसके बाद 2013 में फिर से चुनाव जीतकर 2018 तक मुख्यमंत्री का पद संभाला। वसुंधरा राजे ने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य के विकास से जुड़े कई बड़े फैसले लिए।

ममता बनर्जी - पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। वे 2011 में पहली बार राज्य की सीएम बनी थी। जिसके बाद से अब तक वे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनी हुई हैं।

आनंदीबेन पटेल - गुजरात

गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल हैं। जिन्होंने 2014 में गुजरात का मुख्यमंत्री पद संभाला और 2016 तक पद पर बनी रहीं।

महबूबा मुफ्ती - जम्मू-कश्मीर

मेहबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। उन्होंने 2016 में राज्य की कमान संभाली और 2018 तक मुख्यमंत्री पद पर बनी रहीं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'