शहर

दिल्ली के अमर कॉलोनी में गोलीबारी से दहशत, होटल में बैठे युवक-युवती पर फायरिंग; मची अफरा-तफरी

दक्षिण पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी में मंगलवार को हथियार बंद हमलावरों ने एक जोड़े पर फायर कर दी। इस हमले में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

दिल्ली के अमर कॉलोनी में फायरिंग (फोटो-Istock)

दक्षिण पूर्व दिल्ली के अमर कॉलोनी में मंगलवार को हथियार बंद हमलावरों ने एक जोड़े पर फायर कर दी। इस हमले में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, तीन अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारे जाने के बाद एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। यह घटना तब घटी जब वह एक लड़की के साथ स्ट्रीट फूड स्टॉल पर था। लड़की को कोई चोट नहीं आई है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। जानकारी के मुताबिक, अमर कॉलोनी थाना इलाके के जाट साहब रेस्टोरेंट में गोली चली है। लड़का और लड़की खाना खाने आये थे। इसी दौरान कुछ लड़के, लड़की को घूरने लगे, जिसका विरोध किया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। उस वक्त तो वो लड़के वहां से चले गए, लेकिन महज 4-5 मिनट बाद ही वे वापस लौटे और उनमें से एक लड़के ने पीड़ित पर एक राउंड फायर कर दी। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

पुलिस ने बताया कि पीसीआर कॉल के जरिए थाना अमर कॉलोनी को शाम 7:54 बजे जानकारी मिली, जिसमें इलाके के एक भोजनालय में गोली चलने की सूचना दी गई थी। चना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ थाना प्रभारी (SHO) और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल को मूलचंद अस्पताल ले जाया जा चुका था। इसके तुरंत बाद दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सीधे अस्पताल पहुंचे, जहां पीड़ित बेहोशी की हालत में वेंटिलेटर सपोर्ट पर पाया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article