शहर

Mandsaur: चलती कार बनी आग का गोला, देखते ही देखते जलकर हुई राख; बाल-बाल बचे यात्री

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक चलती कार में आग लग गई। आग लगने के बाद कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हालांकि, कार में सवार यात्रियों की जान बच गई।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

Fire in Running Car: भीषण गर्मी के बीच वाहनों में आगजनी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसी ही घटना मध्यप्रदेश के मंदसौर से सामने आई है, जहां एक कार भीषण आग की चपेट में आ गई। मंदसौर के बूढ़ा क्षेत्र में एक इको कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और पूरी कार जलकर राख हो गई।

सांवलिया सेठ के मंदिर से लौट रहे थे कार सवार

बता दें कि कार में महिला एवं पुरुष यात्री सवार थे, जो राजस्थान के प्रसिद्ध सांवलिया सेठ भगवान के दर्शन कर एमपी के मंदसौर की ओर लौट रहे थे, तभी बुढ़ा गांव के पास बीच सड़क कार में आग लग गई। कार में धुंआ उठता देख कार सवार सभी यात्रियों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल आए और जान बच गई।

fire in running car

चलती कार में लगी आग।

पूरी तरह से जली कार

यात्रियों के निकलते ही कार में आग तेजी से फैलती चली गई और कार आग का गोला बन गई व पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस ने किसी तरह जलती हुई कार पर काबू पाया, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'