शहर

कोलकाता के एक्रोपोलिस मॉल के फूड कोर्ट में लगी आग, धुएं के गुबार में फंसे लोग

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित एक्रोपोलिस मॉल के फूड कोर्ट में शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लग गई है।

Image

एक्रोपोलिस मॉल में आग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित एक्रोपोलिस मॉल के फूड कोर्ट में शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लग गई है। हालांकि, मौके पर चार दमकल की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। सभी पर्यटकों और होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

एक्रोपोलिस मॉल के पांचवी मंजिल स्थित फूड कोर्ट एरिया में आग लग गई। आग बुझाने के लिए चार फायर टेंडर काम कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 12.15 बजे लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की दस गाड़ियों को लगाया गया। चूंकि पांचवी मंजिल में आग लगी है, लिहाजा बुझाने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। फिलहाल कोई घायल या झुलसने की खबर नहीं है। जबकि, धुएं से पूरा फूड कोर्ट भर गया है। ऐसे में कुछ अग्निशमन कर्मी ऑक्सीजन मास्क पहनकर इमारत के अंदर दाखिल हुए हैं।

खबर अपडेट की जा रही है....

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article