शहर

Blue Drum Video: नीले ड्रम का खौफ,बिक्री में कमी, लोग डर रहे है कि 'मेरठ वाला कांड' ना हो जाए!

Fear of blue drum: लोग नीले ड्रम को एक खौफ के रूप में देख रहे हैं। दूसरा जब लोग नीले ड्रम को खरीद कर घर ले जाते हैं तो वह मजाक का भी पार्ट बनते हैं। आस पड़ोस के लोग देखकर मजाक उड़ाते हैं कि मेरठ जैसे कांड के लिए तो कहीं ड्रम लेकर नहीं आये।

Image

नीले ड्रम का खौफ

Fear of blue drum: मेरठ में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर ड्रम में शव को काट कर डाल दिया और ऊपर से सीमेंट भर दी। जब राज खुला तो लोग अचंभित हो गए। मुस्कान और साहिल द्वारा द्वारा किए गए नीले ड्रम के कारनामे के बाद अब लोगों को नीले ड्रम से खतरा लगने लगा है। नीले ड्रम को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की रील भी वायरल हो रही है। ऐसे में अब अलीगढ़ में नीले ड्रम की बिक्री में कमी आई है।

मजाक का भी पार्ट ना बने इसलिए भी लोगों ने नीले ड्रम से दूरियां बना ली है। अलीगढ़ के रसलगंज में ड्रम का मार्केट है जहां नीले ड्रम काफी तादात में बिकते हैं लेकिन पिछले दिनों से अब नीले ड्रम के खरीददारों में कमी आई है। एक दुकानदार ने बताया कि पहले महीने में 40 से 50 ड्रम की सेल हुआ करती थी जो अब घटकर 15 से 20 रह गई है।

ड्रम बेचने वाले दुकानदार शाहनवाज ने बताया कि उसकी सेल अब कम हो गई है। जब से ड्रम लेने आ रहे हैं हर कोई यही कहता आ रहा है कि ड्रम मत लो। ड्रम में आदमी काट कर डाले जा रहे हैं। बहुत ज्यादा डाउन आ गया है। आप तो बाजार की हालत देख रहे हैं क्या हालत है। ऐसे लग रहा है कि जैसे क्रिकेट खेल रहे हो बाजार में, भरा हुआ बाजार रहता था। सब लोग दहशत में है नीले ड्रम की वजह से, वजह यही है कि औरत आदमी को काट काट कर डाल रही है उसके अंदर, मेरठ वाली घटना को लेकर और वीडियो बहुत वायरल कर दिए हैं लोगों ने, ड्रम लेकर जा रहे हैं तो आदमी घरों से भाग रहे हैं।

एक और दुकानदार मोहम्मद नदीम ने बताया कि यह हमारा 20-25 साल पुराना कारोबार है। जिस हिसाब से कांड हुआ है उससे बिक्री बहुत कम हो गई है जो मेरठ वाला कांड हुआ है। अब डर के मारे लेने नहीं आ रहे। खाली नीले ड्रम की बिक्री नहीं है बाकी सारी चीज बिक रही है जिससे रोजी-रोटी चल रही है। खौफ बहुत बैठ गया है पब्लिक के अंदर।

राजकुमार ने बताया कि यह पुरुष समाज खौफ में है। जिस तरीके से घटनाये बढ़ रही हैं और इससे हटकर देखा जाए तो जिस भाई के लिए हमें लड़ना चाहिए था आज उस पर मीम बनाई जा रहे हैं रील बनाई जा रही हैं यह कहां तक सही है। इसलिए उस भाई को लिए पहले लड़ा जाए और आजकल यहां ड्रम को लेकर इतना खौफ हो गया है ड्रम की बिक्री बंद हो गई है। बाजार खाली पड़े हैं क्या चल रहा है पता नहीं।

'जिस तरह से मेरठ का यह कांड हुआ है इससे पुरुष समाज डरा हुआ है'

वैभव ने बताया कि बिक्री बंद क्या है जिस तरह से मेरठ का यह कांड हुआ है इससे पुरुष समाज डरा हुआ है। मेरे पड़ोस में ही एक दुकान है ड्रम वगैरा बिकते हैं। पहले काफी सेल हुआ करती थी लेकिन आज कोई सेल नहीं है। पूरा बाजार खाली पड़ा हुआ है। ड्रम का बिल्कुल खौफ है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article