शहर

Noida में प्रॉपर्टी विवाद में इकलौते बेटे की कर दी हत्या, भाई को फंसाने के लिए रची साजिश बेनकाब

उत्तर प्रदेश के नोएडा में प्रॉपर्टी विवाद में भाई को फंसाने के लिए एक पिता ने अपने इकलौते बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के डर आरोपी ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसने खुद के गले को ब्लेड से काटने की कोशिश की।

Image

नोएडा में पिता ने की बेटे की हत्या

ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां प्रॉपर्टी विवाद में पिता ने इकलौते बेटे की हत्या कर दी। पिता ने 13 वर्षीय बेटे की हत्या कर रिश्तेदारों को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस जांच में पिता की कहानी पर शक हुआ, जिसके CCTV फुटेज और बच्चों से पूछताछ की गई।

थाना कासना क्षेत्र से 7 मई को बच्चा लापता हुआ था। कुछ घंटे बाद सिरसा गांव के तालाब से शव बरामद हुआ है। पुलिस की कड़ी जांच के बाद आरोपी पिता ने पुलिस गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस जांच में हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिरसा गांव के मोहित भाटी ने सात मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 13 वर्षीय भतीजा सुधांशु उर्फ समर छह मई की रात से लापता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की तो पता चला कि लड़का अपने पिता के साथ कार में सवार होकर गया था। प्रवक्ता के अनुसार शक होने पर पुलिस ने लड़के के पिता प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने बेटे को गुलिस्तानपुर में दोस्त के यहां रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि लेकिन पुलिस को वहां बच्चा नहीं मिला और प्रदीप पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा।

प्रवक्ता ने बताया कि आज पुलिस ने लापता बच्चे का शव सिरसा गांव के पास एक तालाब से बरादम किया । उन्होंने बताया कि जब बच्चे के पिता से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसने अपने बेटे की हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया था। प्रवक्ता के अनुसार प्रदीप ने बताया कि संपत्ति प्रॉपर्टी के विवाद में अपने परिवार के अन्य लोगों की फंसाने की नीयत से उसने अपने बेटे की खुद हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्चे के पिता को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि बच्चों के पिता ने अपने बेटे की हत्या कर अपने परिवार के अन्य लोगों को उसकी हत्या के मामले में बहुत फंसाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article